'शिक्षक नहीं माफिया हैं, पैसे का घमंड', खान सर पर गांव वालों के गंभीर आरोप, देवरिया में कोठी पर सवाल

पटना में कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग के मामले में फेमस टीचर खान सर पर गिरफ्तारी की लटक रही है. इस मामले के बाद खान सर के पुराने विवाद भी सामने आ रहे हैं. NDTV की टीम जब खान सर के देवरिया स्थित गांव पहुंची तो वहां से और भी कई कहानियां सामने आई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
खान सर के बारे में बताते उनके गांव के लोग इमरान और आदित्य सिंह.
ndtv
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पटना में कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग के मामले में चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ गई है.
  • उनपर गिरफ्तारी की लटक रही है, पुलिस ने फायरिंग करने वाले उनके गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है.
  • इस बीच जब NDTV की टीम जब खान सर के देवरिया स्थित गांव पहुंची तो वहां से और भी कहानियां सामने आईं.
देवरिया/पटना:

Khan Sir Controversies: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर पर उनके गांव वालों ने कई गंभीर आरोप लगाए है. ज्ञानबिंदु कोचिंग के साथ चल रहे विवाद में FIR दर्ज होने के बाद खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. इस बीच जब NDTV की टीम खान घर के गांव पहुंची तो वहां से कई और कहानियां सामने आई. खान सर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं. देवरिया के भाटपाररानी गांव में उनका घर है. गांव में खान सर ने तीन मंजिल का आलीशान मकान बनवा रखा है. NDTV टीम ने जब वहां के लोगों से बात की तो उनके चाचा सहित स्थानीय सभासद (पार्षद) ने खान सर पर कई आरोप लगाए.   

गांव वाले बोले- साधारण परिवार से निकले, सोहरत मिलते आ गया घमंड

खान सर के पैतृक गांव में उनके मुहल्ले के सभासद, आस-पास पड़ोसी और रिश्ते के चाचा लगने वाले लोगों ने NDTV से बताया कि साधारण परिवार के खान सर में सोहरत मिलने के बाद काफी घमंड आ गया है. 

भाटपाररानी के डोम डीह मुहल्ले के सभासद आदित्य सिंह ने बताया कि यहां पर खान सर का काफी दबदबा है. उनके घर के सामने नाली का निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा था, जिसको उन्होंने रोकने का प्रयास किया. उनकी एक फोन पर तमाम प्रशासनिक टीम नाला निर्माण रोकने को पहुंच गई. 

गांव में खान सर के घर के सामने उनके बारे में बताते स्थानीय सभासद आदित्य सिंह.
Photo Credit: ndtv

स्थानीय अशोक सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ जो हो रहा है, वह सही हो रहा है. हमारे मोहल्ले में जमीन खरीदे थे, रास्ते के लिए 2 साल से पीछे पड़े हैं. सभी मुहल्ले वालों को परेशान किया, मेरे घर की बाउंड्री तुड़वा दी.

Advertisement

खान सर के चाचा बोले- वो बड़ा नटवर लाल, खुद को भगवान समझ रहा

खान सर के रिश्ते में चाचा लगने वाले इमरान ने कहा, खान सर शिक्षक नहीं माफिया है. जो बच्चे यूट्यूब पर क्लास कर रहे हैं, उनको धोखा दे रहे हैं. जिंदगी से खिलवाड़ करते है, गंदे प्रवृति के हैं. अपने सामने किसी को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते है. वो अपने आप को भगवान समझ रहे हैं. पैसे का घमंड है. वो बड़ा नटवर लाल है. अगर उनकी कोचिंग से 10 बच्चे पास होंगे तो उसको 20 बताता है. इमरान ने कहा कि उसने खुद से जरूर फायरिंग करवाई होगी, उसको सजा मिलनी चाहिए.

खान सर के मोहल्ले के निवासी अशोक सिंह ने कहा कि वो जरूर फायरिंग कराए होंगे. हमारी चाहरदीवारी गिरवा दी. उनके पिता जी कहते हैं हाई कोर्ट में ले जाऊंगा. अपने चाचा के बाउंड्री को गिरवा दिया. अपने को बहुत बड़ा आदमी मानते है उनके पिता जी.

Advertisement

खान सर के बारे में बताते उनके चाचा इमरान.
Photo Credit: ndtv

कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में दो गार्ड गिरफ्तार

मालूम हो कि खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) के संस्थापक खान सर के पटना स्थित कोचिंग के बाहर हुए मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने उनके दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. खान सर को भी नामजद आरोपी बनाते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की आशंका को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. 

देवरिया के भाटपाररानी में खान सर का आलीशान मकान.
Photo Credit: ndtv

तीन मंजिले आलीशान मकान को लेकर भी विवाद

देवरिया में उनके गांव के लोगों ने कहा कि वह गांव में कभी-कभार ही आते हैं. उन्होंने गांव में तीन मंजिल का एक बड़ा मकान बनवा रखा है. उस मकान के सामने से गुजर रही सड़क के किनारे सरकार द्वारा बनवाए जा रहे नाले को लेकर विवाद हुआ था. फिलहाल खान सर की गिरफ्तारी को लेकर पटना में पुलिस छापेमारी कर रही है. 

(देवरिया से विनोद की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें - देवरिया में जन्मे खान सर के दिल्ली, UP, बिहार में सेंटर, कितनी है कोचिंग फीस? जानें कौन-कौन से कोर्स कराते हैं

यह भी पढ़ें - झूठी अफवाह क्यों फैलाई, गार्ड को गोली चलाने किसने कहा? इन 5 सवालों के घेरे में खान सर, इस बार बढ़ी मुश्किलें

Featured Video Of The Day
ममता के घर हुई सीक्रेट मीटिंग! खोड़ा में योगी का एक्शन!