- केतन अग्रवाल की हत्या उनकी मंगेतर सिया गोयल ने 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर की थी
- सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची थी
- हत्या से चार दिन पहले सिया ने केतन को लोहागढ़ किले से खाई में धक्का देकर मारने की कोशिश की थी
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. केतन को उनकी मंगेतर सिया गोयल ने ही 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला. सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी. उसने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन की हत्या कर दी. सिया ने इस वारदात को अंजाम देने से चार दिन पहले भी केतन को खाई में धक्का देकर मारने की कोशिश की थी. वह केतन की हत्या का प्लान A था. जब प्लान A फेल हुआ तो सिया और चेतन ने प्लान B बनाया. अगर यह योजना भी फेल हो जाती तो भी सिया ने प्लान C पहले से तैयार कर रखा था.
क्या था केतन की हत्या का प्लान A जो फेल हो गया?
केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया ने कि सिया और केतन तीन बार लोहागढ़ किले गए थे. हत्या वाले दिन से चार दिन पहले 14 जून को सिया केतन को लेकर लोहागढ़ गई थी. यह सिया की साजिश का प्लान A था. इसी दौरान सिया ने सबसे पहले केतन की हत्या करने की कोशिश की. सिया ने किले से खाई की तरफ केतन को धक्का दिया. हालांकि केतन ने एक झाड़ी को पकड़ लिया और उनकी जान बच गई. जब सिया का राज खुलने वाला था तो वो 'सांप है, सांप है' चिल्लाने लगी. सिया ने केतन को गले लगा लिया. केतन को भी लगा कि शायद वहां सांप था, इससे बचाने के लिए सिया ने धक्का दिया.
प्लान B हुआ सफल, कर दिया मंगेतर का मर्डर
केतन के परिवार का कहना है कि 19 जून को सिया का जन्मदिन था. इससे एक दिन पहले सिया ने प्री-बर्थडे सरप्राइज के बहाने से केतन को लोहगढ़ किले बुलाया. पुणे पुलिस के अनुसार, इस दौरान सिया का कथित प्रेमी चेतन भी पहुंच गया. चेतन ने अपना मोबाइल कोंढवा में अपने घर पर रखा था ताकि किसी को उस पर शक न हो. उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने कपड़े भी बदल लिए थे.चिलचिलाती धूप में हुडी पहनकर लोहागढ़ जाते हुए चेतन का CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लग गया.
किले में जब केतन मोबाइल से तस्वीर ले रहा था, तभी सिया ने उसे खाई में धक्का दे दिया. इसके बाद सिया ने ही पुलिस को फोन किया और कहा कि केतन फिसलकर खाई में गिर गया है. पुलिस और परिवार भी मौके पर पहुंचे. यह सिया गोयल का प्लान B था, जो सफल हो गया और केतन को मौत के घाट उतार दिया.
यह भी पढ़ें: बहुत प्यार करती हूं, वापस आ जा... मंगेतर की हत्या के बाद सिया का ढोंग; इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल पोस्ट