Kerala Election Results 2026: धर्मडम से नेमोम तक, सीएम विजयन समेत इन हाई‑प्रोफाइल सीटों पर टिकीं सबकी निगाहें

Kerala Election Results 2026: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की धर्मडम सीट से लेकर भाजपा की प्रतिष्ठा नेमोम और पेरावूर, त्रिशूर, हरिपद, मट्टन्नूर जैसी हाई‑प्रोफाइल सीटों पर आज सबकी निगाहें टिकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Puducherry Election Results 2026: सीएम विजयन की सीट पर सबकी नजर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केरल चुनाव में सीएम विजयन की सीट धर्मडम पर मतगणना के रुझान पूरे राज्य की राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं
  • केरल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम सोमवार को सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती से शुरू होंगे
  • मतगणना केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली पहली बार लागू की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

आज केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं और राज्य की राजनीति की दिशा तय करने वाली कुछ हाई‑प्रोफाइल सीटों पर खास नजरें टिकी हुई है. एक तरफ मुख्यमंत्री से लेकर दिग्गज नेताओं तक की सियासी साख इन सीटों से जुड़ी है. धर्मडम, नेमोम, पेरावूर, त्रिशूर, हरिपद और मट्टन्नूर उन प्रमुख सीटों में शामिल हैं, जिनके नतीजे चुनावी तस्वीर को साफ कर सकते हैं.

धर्मडम (Dharmadam)

धर्मडम केरल की सबसे अहम सीटों में से एक मानी जाती है, क्योंकि यह मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की परंपरागत सीट रही है. यहां का परिणाम सीधे तौर पर वाम मोर्चे और मुख्यमंत्री की राजनीतिक पकड़ का संकेत माना जाता है.

केरल की हाई‑प्रोफाइल सीटें: किसके बीच मुकाबला

पिनराई विजयन – CPI(M) / LDF (मुख्यमंत्री)
एडवोकेट वी.पी. अब्दुल रशीद – कांग्रेस / UDF
के. रंजीथ – भाजपा / NDA
मुख्य मुकाबला: पिनराई विजयन बनाम कांग्रेस, भाजपा तीसरा प्रमुख दल

Advertisement

ये भी पढ़ें : Kerala Election Results 2026 LIVE: लेफ्ट का आखिरी किला बचेगा या केरल में आएगी कांग्रेस, नतीजे आज

नेमोम (Nemom)

नेमोम सीट इस बार भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है क्योंकि यहां भाजपा की ओर से राजीव चंद्रशेखर मैदान में हैं. त्रिशूर से पिछली बार भाजपा की लोकसभा जीत के बाद नेमोम को पार्टी की राज्य राजनीति में आगे की राह के तौर पर देखा जा रहा है, इसलिए यहां का फैसला बेहद अहम माना जा रहा है.

Advertisement

नेमोम (Nemom)

राजीव चंद्रशेखर – भाजपा / NDA
वी. शिवनकुट्टी – CPI(M) / LDF (मौजूदा विधायक)
एडवोकेट के.एस. सबरीनाथन – कांग्रेस / UDF
त्रिकोणीय मुकाबला—भाजपा, वाम और कांग्रेस आमने‑सामने

पेरावूर (Peravoor)

कन्नूर ज़िले की पेरावूर सीट पर इस चुनाव में हाई‑वोल्टेज मुकाबला है. माकपा की प्रमुख नेत्री और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा का सामना यूडीएफ के उम्मीदवार और केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ से है। यह सीट सीधे एलडीएफ और यूडीएफ की ताकत की परीक्षा मानी जा रही है.

के.के. शैलजा – CPI(M) / LDF
सनी जोसेफ – कांग्रेस / UDF (केपीसीसी अध्यक्ष, मौजूदा विधायक)
सीधा एलडीएफ बनाम यूडीएफ मुकाबला, सबसे हाई‑वोल्टेज सीटों में एक

ये भी पढ़ें : केरल में किसकी बनेगी सरकार? यूडीएफ-एलडीएफ पर नजर; बीजेपी को मिलेंगी कितनी सीटें

त्रिशूर (Thrissur)

केरल की त्रिशूर सीट भी इस बार खास चर्चा में ह. यहां से भाजपा नेता सुरेश गोपी की लोकसभा जीत के बाद यह विधानसभा सीट भी हाई‑प्रोफाइल बन चुकी है. विधानसभा स्तर पर यहां के नतीजे सियासी संतुलन के लिहाज से अहम रहेंगे.

Advertisement

पद्मजा वेणुगोपाल – भाजपा / NDA
राजन जे. पल्लन – कांग्रेस / UDF
अलंकोडे लीलाकृष्णन – CPI / LDF
तीन‑कोणीय लड़ाई, लोकसभा में भाजपा की जीत के बाद फोकस में

हरिपद (Haripad)

हरिपद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला की सीट है. इस सीट पर आने वाला फैसला कांग्रेस नेतृत्व और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है.

Advertisement

रमेश चेन्नीथला – कांग्रेस / UDF (पूर्व नेता प्रतिपक्ष)
टी.टी. जिज्मोन – CPI / LDF
संदीप वाचस्पति – भाजपा / NDA
मुख्य मुकाबला: चेन्नीथला बनाम वाम, भाजपा चुनौतीकर्ता

मट्टन्नूर (Mattannur)

मट्टन्नूर को के.के. शैलजा की पारंपरिक सीट माना जाता रहा है. पेरावूर से उनके चुनाव लड़ने के बाद मट्टन्नूर की सियासी तस्वीर भी चर्चा में है और यहां के नतीजों पर भी राजनीतिक नजरें बनी हुई हैं. इन सभी सीटों पर आज आने वाले नतीजे न सिर्फ हार‑जीत तय करेंगे, बल्कि यह भी संकेत देंगे कि केरल की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ रही है.

वी.के. सनोझ – CPI(M) / LDF
चंद्रन थिल्लंकेरी – कांग्रेस / UDF
बिजू एलक्कुझी – भाजपा / NDA
एलडीएफ‑यूडीएफ‑भाजपा के बीच त्रिकोणीय टक्कर, शैलजा के सीट छोड़ने के बाद खास चर्चा

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: 10 घंटे बाद कौन जीतेगा बंगाल? | Exit Poll |Mamata Banerjee