- करवा चौथ का पर्व पूरे देश में पति की लंबी आयु की कामना और आस्था के साथ मनाया जाता है
- महिलाएं इस दिन लाल साड़ी, सिंदूर, चूड़ियां, बिंदिया और गहनों से सज-धजकर व्रत करती हैं
- देशभर में चांद निकलने का समय शहरों के अनुसार अलग-अलग होता है
देशभर में करवा चौथ का पर्व बड़ी धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जाना वाला पर्व है. यह दिन हर विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस व्रत का संबंध पति की लंबी उम्र से जुड़ा है. ऐसे में बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिलती है. महिलाएं इस दिन दुल्हन की तरह सजती-संवरती हैं. सुहाग के प्रतीक लाल साड़ी, सिंदूर, चूड़ियां, बिंदिया और गहनों से सजी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं.
करवा चौथ प्रेम, समर्पण और आस्था का प्रतीक
करवा चौथ प्रेम, समर्पण और आस्था का प्रतीक है. जब सूरज ढलता है और आसमान में चांद का इंतज़ार शुरू होता है, तो हर महिला की आंखों में एक चमक होती है, जो उनके जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना से जुड़ी होती है. इस दिन आसमान में चांद दिखने का सबसे ज्यादा इंतजार होता है. और यही सवाल हर किसी के मन में होता है. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि देश के किस शहर में किस समय चांद निकलेगा.
ये भी पढ़ें : Karwa Chauth Mata Aarti Lyrics: चौथ माता की आरती बगैर अधूरा है आपका करवा चौथ व्रत
किस शहर में किस वक्त निकलेगा चांद-
शहर | चांद दिखने का वक्त (PM) |
दिल्ली | 8:13 |
मुंबई | 8:55 |
कोलकाता | 7:42 |
चेन्नई | 8:38 |
देहरादून | 8:05 |
चंडीगढ़ | 8:09 |
जयपुर | 8:23 |
पटना | 7:48 |
जम्मू | 8:11 |
गांधीनगर | 8:46 |
अहमदाबाद | 8:47 |
शिमला | 8:06 |
भोपाल | 8:26 |
लखनऊ | 8:02 |
कानपुर | 8:06 |
गोरखपुर | 7:52 |
प्रयागराज | 8:02 |
नोएडा | 8:12 |
गुरुग्राम | 8:14 |
हरिद्वार | 8:05 |
इंदौर | 8:34 |
भुवनेश्वर | 7:58 |
रायपुर | 8:01 |
देशभर के बाजारों में महिलाओं की भीड़
इस व्रत को लेकर महिलाएं कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं. घरों में साज-सज्जा, पूजा की थालियां सजाना और करवे खरीदना सब पहले से लिया जाता है. ऐसे में गुरुवार को बाजारों में सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली. पंजाब के मोगा के बाजारों में महिलाएं मेंहदी लगवाने और पारंपरिक चूड़ियां खरीदने में व्यस्त दिखीं. मेंहदी कलाकारों की दुकानों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिली.
ये भी पढ़ें: Karwa Chauth: करवा चौथ व्रत से पहले खाएं ये चीजें, दिन पर नहीं महसूस होगी कमजोरी