शिवमोग्गा में नाबालिग पर जानलेवा हमला, सिर के अंदर धंसा धारदार हथियार, लड़की के चक्कर में आधी रात बवाल

मामला तुंगानगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाडी‑ए‑हुदा इलाके का है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 4 से 5 युवकों के एक समूह ने मोहसिन नाम के नाबालिग पर हमला किया. हमलावरों ने लंबे धारदार हथियार मछेटी/दरांती से वार कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
shivmogga news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कर्नाटक के शिवमोग्गा शहर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई
  • 17 साल के लड़के पर कुछ युवकों ने कर दिया जानलेवा हमला, सिर में धंसा धरदार हथियार
  • आशंका जताई जा रही है कि यह हमला एक लड़की को लेकर हुए विवाद के कारण किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शिवमोग्गा:

कर्नाटक के शिवमोग्गा शहर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक 17 साल के लड़के पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमला करने वालों ने युवकों की बेरहमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनका साथ लिया हथियार युवक के सिर में धंस गया. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमलावरों ने युवक पर वार करने के लिए धारदार हथियार (मछेटी/दरांती) का इस्तेमाल किया था.

क्या है पूरी घटना

पूरी घटना की डिटेल दिए देते हैं. मामला तुंगानगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाडी‑ए‑हुदा इलाके का है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 4 से 5 युवकों के एक समूह ने मोहसिन नाम के नाबालिग पर हमला किया. हमलावरों ने लंबे धारदार हथियार मछेटी/दरांती से वार कर दिया. हमले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वार के दौरान हथियार पीड़ित के सिर में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. 

तो इस कारण किया हमला

घायल किशोर को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.आशंका जताई जा रही है कि यह हमला एक लड़की को लेकर हुए विवाद के कारण किया गया.एहतियात के तौर पर घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है. तुंगानगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक CET में ‘जनेऊ विवाद': परीक्षा से पहले पवित्र धागा उतरवाने के आरोप में 3 निजी कॉलेज कर्मी निलंबित

Advertisement
Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: कौन हैं AAP के 7 बगावती सांसद? | Swati Maliwal | Arvind Kejriwal |Breaking
Topics mentioned in this article