'वो नन्‍ही-सी जान थी', जनकपुरी हादसे के बाद मां बोली- कोई और न झेले ये दर्द, रैश ड्राइविंग पर हो सख्‍ती  

Delhi Janakpuri Road Accident: मां की आवाज भर्रा गई जब उन्होंने कहा, 'वो तो नन्ही-सी जान थी… ऐसे हादसे बार-बार क्यों हो रहे हैं? तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.'

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Janakpuri Road Accident Rash Driving: जनकपुरी हादसे में अपनी बच्‍ची को गंवाने वाली मां की अपील- रैश ड्राइविंग पर सख्‍ती लागू हो (तस्‍वीर सांकेतिक है)

दिल्ली के जनकपुरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लाजवंती गार्डन की उस गली में सन्नाटा पसरा है, जहां छह साल की मासूम की हंसी कभी गूंजा करती थी. हादसे में बच्ची की मौत के बाद NDTV की टीम जब पीड़ित परिवार के घर पहुंची, तो वहां दर्द, गुस्सा और सवाल, तीनों एक साथ दिखाई दिए. मां और नानी की आंखों में आंसू थे, लेकिन उनकी बातों में एक ही मांग थी- रैश ड्राइविंग पर सख्ती हो, ताकि किसी और घर की खुशी, मातम न बन जाए. 

पड़ोसियों के मुताबिक, बच्ची बेहद खुशमिजाज थी और हर सुबह नानी के साथ स्कूल जाती थी' पड़ोसी जॉर्जीना ने बताया, 'हमने उसे हमेशा मुस्कुराते देखा… उसकी एक बड़ी बहन भी है. किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा हादसा हो जाएगा.

नानी का दर्द- मैंने हाथ जोड़कर कहा… लेकिन वो चला गया 

बच्ची की नानी मर्सी जेवियर ने NDTV से बात करते हुए उस सुबह की पूरी कहानी सुनाई. उन्होंने बताया कि 17 फरवरी की सुबह 8 बजे से पहले वह अपनी नातिन को सेंट फ्रांसिस स्कूल छोड़ने जा रही थीं. ई-रिक्शा धीरे-धीरे चल रहा था कि अचानक तेज रफ्तार सफेद कार ने जोरदार टक्कर मार दी.

'हम तीनों सड़क पर गिर गए. मेरी बच्ची खून से लथपथ थी… मैंने कार वाले से हाथ जोड़कर कहा कि हमें अस्पताल ले चलो, लेकिन वो वहां से भाग गया', नानी ने रोते हुए कहा. उनके मुताबिक, उन्हें हाथ में चोट लगी थी, लेकिन बच्ची की हालत ज्यादा गंभीर थी.

मां की भावुक अपील- 'रैश ड्राइविंग पर सख्ती हो'

हादसे के बाद बच्ची की मां को अस्पताल से फोन आया. उन्होंने बताया कि उनकी मां सड़क पर कई गाड़ियों से मदद मांगती रहीं, लेकिन कोई नहीं रुका. आखिरकार एक नर्स ने दूसरे व्यक्ति की मदद से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया.

मां की आवाज भर्रा गई जब उन्होंने कहा, 'वो तो नन्ही-सी जान थी… ऐसे हादसे बार-बार क्यों हो रहे हैं? तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.' परिवार का मानना है कि अगर समय पर मदद मिल जाती, तो शायद इलाज जल्दी शुरू हो सकता था'

'कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 7:40 बजे जनकपुरी फायर स्टेशन के पास ई-रिक्शा को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पलट गया और नानी-पोती दोनों सड़क पर गिर पड़े' घायल हालत में उन्हें पहले माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया, फिर द्वारका के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया'

Advertisement

पुलिस ने आरोपी चालक संजीव को गिरफ्तार कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है'

'सवाल फिर वही: सड़क पर सुरक्षा कब?

जनकपुरी में यह पहला बड़ा हादसा नहीं है' कुछ हफ्ते पहले ही एक युवक की मौत खुले गड्ढे में बाइक गिरने से हुई थी' लगातार हो रही घटनाओं के बाद इलाके के लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं'

Advertisement

बच्ची की मां के शब्द अब भी गूंज रहे हैं- 'ये चाहती हूं कि कोई और मां यह दर्द न झेले.'

ये भी पढ़ें: जनकपुरी में कार की टक्‍कर से ई-रिक्‍शा पलटा, बच्‍ची की मौत, मदद मांगती रही नानी, भाग निकला ड्राइवर, मां ने और क्‍या बताया?

Advertisement
Featured Video Of The Day
POCSO Act का खौफनाक सच! Airforce Jawan को Sali के Fake Dream Case में फंसाया, 7 Years बाद बरी