जयपुर हिट एंड रन: दो दोस्तों की मौत के तीन दिन बाद स्कॉर्पियो जब्त, आरोपी चालक अब भी फरार

जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में सोमवार रात हुए भीषण हिट एंड रन मामले में पुलिस सफेद स्कॉर्पियो को लावारिस हालत में विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर 14 से बरामद कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में हुए भीषण हिट एंड रन मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद सफेद स्कॉर्पियो बरामद की है.
  • बरामद गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, पुलिस ने चेसिस नंबर से मालिक और चालक की पहचान की है.
  • गाड़ी रामलाल रुलालिया के नाम पर पंजीकृत है, जो पानी सप्लाई का काम करता है, लेकिन चालक फरार है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में सोमवार रात हुए भीषण हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने वारदात में शामिल उस सफेद स्कॉर्पियो को लावारिस हालत में विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर 14 से बरामद कर लिया है. आरोपी चालक पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया था.

पुलिस के अनुसार, जब्त की गई स्कॉर्पियो पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिसके कारण उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण था. हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी के चेसिस नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की जानकारी जुटा ली है. जांच में सामने आया है कि गाड़ी रामलाल रुलालिया के नाम पर पंजीकृत है, जो पानी सप्लाई का काम करता है. फिलहाल आरोपी चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. चेसिस नंबर से मिली जानकारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा.

दुर्घटना को अंजाम देने वाली सफेद स्कॉर्पियो दिसंबर महीने में ही नई खरीदी गई थी. नियमों के अनुसार नई गाड़ी सड़क पर उतारने से पहले उसका पंजीकरण और नंबर प्लेट अनिवार्य है, लेकिन चालक ने इस नियम की जमकर धज्जियां उड़ाईं. वह पिछले दो महीनों से बिना नंबर की गाड़ी सड़क पर दौड़ा रहा था, जिससे उसकी पहचान छिपाना आसान हो गया था.

हिट एंड रन में हर 10 मिनट में जाती है 1 जान, मगर सजा से बच जाते हैं आधे गुनहगार; क्या साहिल को मिलेगा इंसाफ?

बता दें कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ उस रास्ते में गाड़ी चलाने की गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटे है. लेकिन, स्कॉर्पियो गाड़ी की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज़्यादा बताई जा रही है. पुलिस को शक है कि चालक शराब के नशे में हो सकता है जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें :-  जयपुर में फिर हिट एंड रन केस, सफेद स्कॉर्पियो ने स्कूटी को उड़ाया, 2 की मौत, Video आया सामने

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Lawrence Gang की लेडी डॉन ‘Madam Jahar’ गिरफ्त में आई!