गम और आंसुओं का सैलाब.. जबलपुर बोट हादसे में इस रोती लड़की की तस्वीर झकझोर रही है

Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है. इस हादसे के बाद कई ऐसी तस्वीरें आई हैं जिसे देख आंखों में आंसू आ जाए. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जबलपुर बोट हादसे के बाद रोती ही हुई बच्ची की तस्वीर झकझोर देगी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जबलपुर बोट हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है, 28 लोगों को बचाया गया
  • हादसे की जगह पर रोते-बिलखते परजिनों की तस्वीर रुलाने वाली है
  • राहत और बचाव कार्य जारी है, अभी कुछ और लोग फंसे हुए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे में जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों के बचने की उम्मीद कम होती जा रही है. इस बीच घटनास्थल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो कलेजा चीरने वाला है. इस तस्वीर में एक बच्ची रोती हुए महिला के गले लगती दिख रही है. पास में ही खड़ा एक और शख्स की बेतरह रो रहा है. ये तस्वीरें झकझोर देने वाली हैं. 

कल शाम तक सबकुछ ठीक था. लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है वैसे-वैसे क्रूज में सवार लोगों के परिजनों के सब्र का बांध टूट रहा है. रोते हुई बच्ची की तस्वीर सबको रुला रही है. अपनों के इंतजार में उसके सब्र का बांध टूट रहा है. और जब कुछ अनहोनी की आशंका होने लगी तो उसकी आंखों ने जवाब दे दिया और आंसुओं के सैलाब से उसका दुख बाहर आने लगा. ऐसे कई परिवार हैं जो इस हादसे में अपनी करीबी को गंवा चुके हैं. उनका हाल देख वहां मौजूद राहतकर्मी भी गमगीन हो जा रहे हैं. 

इस बच्ची का भी कोई रिश्तेदार भी क्रूज में सवार रहा होगा. अब देरी के बाद बच्ची को अनहोनी की आशंका सता रही होगी. घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें भी इस बच्ची को देखकर नम हो गईं हैं. 

Advertisement

जबलपुर में हुए इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है, 28 को बचाया गया है जबकि 4 से 5 लोग अभी भी लापता हैं. कई लोग अभी भी लापता हैं. घटनास्थल पर पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद है. राज्य सरकार के मंत्री राकेश सिंह भी राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं. कल शाम में हुई इस घटना के बाद कई तस्वीरें और वीडियो झकझोर देने वाली हैं. 

पढ़ें, मैंने पापा का हाथ पकड़ा, मम्मी-भाई डूबे, नानी की मौत... जबलपुर क्रूज हादसे में अपनों को खोने वाली बच्ची का दर्द

Advertisement

पढ़िए, मेरी आंखों के सामने पत्‍नी...जबलपुर क्रूज हादसे में ज‍िंदा बचे शख्‍स ने बताया उस खौफनाक पल क्‍या कुछ हुआ?

Featured Video Of The Day
Jabalpur Boat Accident: पलक झपकते ही नदी में समाई खुशियां, हादसे में 8 की मौत! Dy CM का बड़ा बयान
Topics mentioned in this article