20 days ago

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने को लेकर आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में वार्ता होने जा रही है. इसके लिए नेता इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में चुनैवी रैली कर रहे हैं. इन रैलियों में वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और बंगाल के लिए 'छह गारंटियों' (6 Guarantees) पर जोर दे रहे हैं. नासा के आर्टेमिस‑II मिशन पर गए चार अंतरिक्षयात्रियों ने शुक्रवार को प्रशांत महासागर में शानदार स्प्लैशडाउन के साथ पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की.अमेरिकी राष्ट्रपति  ट्रंप ने आर्टेमिस II के अंतरिक्षयात्रियों को बधाई दी है. दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अब बारिश का दौर थम गया है. इसके बाद तापमान भी बढ़ने लगा है और अब गर्मी से लोगों के पसीने छूटने वाले हैं. वृंदावन में यमुना नदी में पीपा के पुल के पास पर्यटकों से भरी नाव पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई.घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है. देश-दुनिया से जुड़ा हर अपडेट यहां देखें. 


ये भी पढ़ें-तनाव, धमकी और जंग के जख्मों की याद... अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता आज, किले में तब्दील इस्लामाबाद

ये भी पढ़ें- मिशन मून Live: धरती पर सफल लैंडिंग, लौट आए NASA के चंद्रयात्री... प्रशांत महासागर में उतरा यान

LIVE UPDATES...

Apr 11, 2026 18:42 (IST)

मोदी ने एम्बुलेंस को रास्ता दिया

सिलीगुड़ी रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने एम्बुलेंस को रास्ता दिया, वीडियो में यह दृश्य कैद हो गया.


Apr 11, 2026 17:48 (IST)

23 मार्च से अब तक जरूरतमंदों को 12 लाख से अधिक 5-किलो के एलपीजी सिलेंडर बेचे गए: केंद्र

सरकार ने शनिवार को बताया कि 10 अप्रैल को 51.5 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए. साथ ही, देश भर में लगभग 1 लाख 5-किलो के एफटीएल सिलेंडर बेचे गए, जबकि फरवरी 2026 में यह दैनिक औसत 77,000 था. पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि 23 मार्च, 2026 से अब तक छात्रों और प्रवासी मजदूरों सहित जरूरतमंद समुदायों को 12 लाख से अधिक 5-किलो के एलपीजी सिलेंडर बेचे जा चुके हैं. सरकार ने सूचित किया है कि प्रवासी श्रमिकों को वितरित करने के लिए प्रत्येक राज्य में उपलब्ध 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की दैनिक मात्रा को 2-3 मार्च के दौरान प्रवासी श्रमिकों को दी गई औसत दैनिक आपूर्ति (सिलेंडरों की संख्या) के आधार पर दोगुना किया जा रहा है. ये 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर राज्य सरकार के पास उपलब्ध रहेंगे और इनका उपयोग केवल राज्य में प्रवासी श्रमिकों को तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) की सहायता से किया जाएगा.

Apr 11, 2026 15:44 (IST)

राजनाथ सिंह ने उन्नत कृषि महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा-किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित दशहरा मैदान में शनिवार से उन्नत कृषि महोत्सव 2026 की शुरुआत बड़े उत्साह के साथ हो गई है. यह आयोजन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें देशभर से किसान, कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं. पहले ही दिन कार्यक्रम में भारी भीड़ देखने को मिली और किसानों में इसे लेकर खासा उत्साह नजर आया.

Apr 11, 2026 15:44 (IST)

भाजपा सरकार बंगाल में तृणमूल के ‘सिंडिकेट राज’ को खत्म करेगी : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो वह तृणमूल कांग्रेस के ‘सिंडिकेट राज’ को समाप्त कर देगी. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. बांकुड़ा जिले के ओंडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आलू किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी उपज को देशभर में भेजा जाएगा, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके.

Advertisement
Apr 11, 2026 14:58 (IST)

बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों के लिए UP सरकार की पहल

 उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस ज़मीन पर आप दशकों पहले आकर बस गए थे लेकिन मालिकाना अधिकार आपको नहीं मिला था आज उस भूमि का मालिकाना अधिकार आपको प्राप्त हुआ है. दशकों पूर्व आपके साथ जो अधूरे वादे थे उसे प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से पूरा करने के लिए मैं यहां आया हूं.

Apr 11, 2026 14:29 (IST)

बंगाल में बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे-पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में TMC "मां, माटी, मानुष" का नारा लगाकर सत्ता में आई थी, लेकिन अब बंगाल में घुसपैठियों द्वारा, घुसपैठियों के वोट से, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है. बंगाल अब तुष्टीकरण और वोटबैंक के खेल को और बर्दाश्त नहीं करेगा. हम पश्चिम बंगाल में बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे. 

Advertisement
Apr 11, 2026 13:51 (IST)

बिहार के नए सीएम को लेकर तेजस्वी का हमला

बिहार में नए मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बिहार को बेच दिया है. नीतीश जी के चेहरे पर चुनाव लड़ा था और आज उनको साइड लाइन कर दिया गया. नीतीश जी को तो कोई होश अब नहीं है. इन लोगों ने बिना उनकी मर्जी के उन्हें साइड कर दिया. जेडीयू ने भाजपा के साथ समझौता कर लिया है. ये लोग ईडी और सीबीआई से डरे हुए हैं.

Apr 11, 2026 13:09 (IST)

सरकार आई तो पहली कैबिनेट बैठक में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना-पीएम मोदी

कटवा रैली में पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना लागू की जाएगी.

Apr 11, 2026 13:06 (IST)

नंदीग्राम का 5 साल पहले का परिणाम भवानीपुर में दोहराया जाएगा-पीएम मोदी

रैली में पीएम मोदी ने 2021 में ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि नंदीग्राम के पांच साल पहले के परिणाम को इस बार भवानीपुर में दोहराया जाएगा. 

Apr 11, 2026 13:03 (IST)

पश्चिम बंगाल के कटवा में पीएम मोदी की रैली

पश्चिम बंगाल के कटवा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया में तेजी आएगी.

Advertisement
Apr 11, 2026 12:57 (IST)

लेबनान में इजरायली हमले में 3 लोगों की मौत

दक्षिणी लेबनान के नबातीह में इजरायल के नए हवाई हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं हिजबुल्लाह ने इजरायली सेना पर जवाबी हमले का दावा किया है. उन्होंने दक्षिणी लेबनान के ओदैसेह में इजरायली टैंक को मिसाइलों से निशाना बनाने की बात कही है. 

Apr 11, 2026 12:47 (IST)

बंगाल रैली से पहले पीएम मोदी की इंस्टा रील

पश्चिम बंगाल में रैली से पहले पीएम मोदी ने अपने खास अंदाज़ में सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक इंस्टाग्राम रील बनाई, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इस रील में वह ममता सरकार पर निशाना साधते सुने जा सकते हैं.   

Advertisement
Apr 11, 2026 12:02 (IST)

नितिन नवीन ने 199वीं जयंती पर महात्मा ज्योतिराव फुले को किया नमन

महात्मा ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने  सती प्रथा से लेकर महिला और बालिका शिक्षा तक समाज सुधार में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. पहले महिला स्कूल खोलने और सती प्रथा को खत्म करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने के उनके प्रयास आज भी प्रासंगिक हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सशक्त बनाना, और महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने वाला 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम', फुले के आदर्शों को दर्शाती हैं. महिलाओं के लिए जो 33% आरक्षण मिलने जा रहा है ये ज्योतिराव फुले के आदर्शों के अनुरूप होगा.

Apr 11, 2026 11:59 (IST)

नीतीश पर बयान को लेकर तेजस्वी पर भड़के मंत्री अशोक चौधरी

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ये उनका निर्णय है. तेजस्वी के तंज पर उन्होंने कहा कि उकी सोच ही खराब है. जो आदमी मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा जा रहा है, उसके लिए ये ऐसी बात कर रहे है. उनके परिवार में एक ही उदाहरण है कि पिताजी जेल गए तो माता जी को मुख्यमंत्री बना दिया. जबकि नीतीश ने तो 2014 में मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया था. 

Apr 11, 2026 11:55 (IST)

दिल्ली-गुरुग्राम में ED का छापा, कैश, सोना-चांदी जब्त

दिल्ली ईडी ने अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड घोटाला मामले में दिल्ली और गुरुग्राम में एक साथ 10 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान बड़ी संख्या में नकदी, गहने, सोने की ईंटें और महंगी घड़ियां जब्त की हैं.

Apr 11, 2026 11:20 (IST)

ईरान संग वार्ता से पहले इस्लामाबाद पहुंचे जेडी वेंस

 US-ईरान वार्ता से पहले इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. ईरानी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी में पहुंच गए हैं. 

Apr 11, 2026 11:17 (IST)

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस सारा अर्जुन

अभिनेत्री सारा अर्जुन अपने पिता राज अर्जुन के साथ उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं. 

Apr 11, 2026 11:04 (IST)

मेरठ: 5 महीने पहले मर चुकी बेटी की सड़ी हुई लाश रहता था पिता

उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक घर में पिता 5 महीने पहले मर चुकी बेटी की सड़ी हुई लाश के साथ रह रहा था. बदबू छिपाने के लिए उस पर परफ्यूम छिड़कता था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

Apr 11, 2026 11:03 (IST)

आज वृंदावन जाएंगे पंजाब सीएम मान, जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जगराओं पहुंचकर वृंदावन नाव हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. 

Apr 11, 2026 09:55 (IST)

वृंदावन नाव हादसा: यमुना नदी में लापता लोगों का सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार को यमुना में वान पलटने से हुए हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ लोग अभी भी लापता हैं. जिन्हें ढूढने के लिए यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है. 

Apr 11, 2026 09:45 (IST)

एटा में एक बस और ट्रक की टक्कर, कई घायल

उत्तर प्रदेश के एटा में एक बस और ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए. 

Apr 11, 2026 09:43 (IST)

थाईलैंड से भारत लाया गया वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान

कौशल चौधरी गैंग के लिए काम करने वाले और विदेशी धरती से हत्याओं की साजिश रचने वाले कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से भारत लाया गया है. हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय से उसे शनिवार को भारत डिपोर्ट किया गया है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करते ही हरियाणा STF ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया.

Apr 11, 2026 09:40 (IST)

महाराष्ट्र: बीड में चाचा की दरिंदगी की शिकार नाबालिग ने तोड़ा दम

महाराष्ट्र के बीड जिले में दुष्कर्म की शिकार हुई एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई. पीड़िता पिछले दो दिनों से छत्रपति संभाजीनगर के धूत अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी. शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पीड़िता के चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था

Apr 11, 2026 09:32 (IST)

असम चुनाव में जीत के लिए भगवान के दर पर सीएम हिमंता

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा आज राजस्थान के धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करेंगे. वह सुबह 11 बजे जयपुर पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से वह सीधे खाटू श्याम मंदिर जाएंगे. वहां से चुरू जिले में स्थित सालासर बालाजी के मंदिर पहुंचेंगे. पूजा के बाद वह वापस जयपुर आकर  गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे. माना जा रहा है कि मंदिरों में माथा टेक कर वह असम विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत के लिए प्रार्थना करेंगे.

Apr 11, 2026 09:17 (IST)

मुंबई के मीरा भायंदर की झुग्गियों में भीषण आग, 3 की मौत

मुंबई के मीरा भायंदर इलाके में झुग्गियों में शुक्रवार रात लगी भीषण में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. झुग्गियों में आग मीरा भाईंदर के इंद्रलोक फेज-4 में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. 

Apr 11, 2026 07:45 (IST)

बंगाल में आज पीएम मोदी की संकल्प रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. आगामी चुनावों को देखते हुए वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विजय संकल्प रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. इन रैलियों में वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और बंगाल के लिए 'छह गारंटियों' पर जोर दे रहे हैं.

Apr 11, 2026 07:37 (IST)

वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़ेर क़ालिबफ़ और विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अमेरिका और इज़रायल के साथ विवाद सुलझाने के लिए बातचीत करने इस्लामाबाद पहुंचा. 

Apr 11, 2026 07:30 (IST)

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का दौर शुरू

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब बारिश का दौर थम गया है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो चुकी है और अब गर्मी के तेवर लोगों के पसीने छुड़ाने वाले हैं. राहत की बात है यह है कि शाम और अल सुबह ठंडी हवाओं और न्यूनतम तापमान में कमी के चलते अभी भी हवा में ठंडक है. 

Apr 11, 2026 07:28 (IST)

पश्चिम बंगाल: हुगली में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के पुरसुराह विधानसभा क्षेत्र से TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. TMC प्रत्याशी पार्थ हजारी ने कहा कि हम प्रचार कर रहे थे जब हमें सूचना मिली कि भाजपा घर-घर जाकर प्रचार अभियान कर रही हैऔर हमारे खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. हमारे कार्यकर्ताओं पर उन्होंने हमला किया. लोग इसका जवाब देंगे. हमने थाने में अभियोग पंजीकृत कराया है. 

Apr 11, 2026 07:26 (IST)

NASA के चंद्रयात्रियों की सफल लैंडिंग, ट्रंप ने दी बधाई

अंतरिक्ष में लगभग 10 दिनों के बाद, आर्टेमिस II कैप्सूल और उसके चार-सदस्यीय चालक दल ने प्रशांत महासागर में सुरक्षित रूप से लैंडिंग की. राष्ट्रपति ट्रंप ने उनको बधाई दी.

Apr 11, 2026 07:25 (IST)

संजय सिंह ने UP की फाइनल वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

AAP सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में SIR पर कहा कि पंचायत चुनावों के लिए सूची भी उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों ने ही बनाई थी और उन्होंने ही विधानसभा चुनावों के लिए भी सूची तैयार की थी. ऐसे में, इन दोनों सूचियों के बीच इतना भारी अंतर कैसे हो सकता है. सवाल यह है कि क्या विपक्ष को टारगेट करके उनके वोट काटे गए? 

Featured Video Of The Day
Navi Mumbai Airport से Ganga Expressway तक, भारत को बदलने वाली 3 बड़ी योजनाओं पर Gautam Adani का विजन