मिडिल ईस्ट में जारी जंग में दो भारतीय नागरिकों की मौत, ओमान के सोहार में हुए हमले में गई जान

मिडिल ईस्ट में जारी जंग में शुक्रवार को दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है. बताया गया कि ओमान के सोहार में हुए हमले में दो भारतीय नागरिकों की जान गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ओमान के सोहार में ड्रोन हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हुए हैं.
  • भारतीय विदेश मंत्रालय ने मृतकों के परिवारों को संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है.
  • ओमान में स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों और नियोक्ता कंपनी के संपर्क में सहायता प्रदान कर रहा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान, अमेरिका-इजरायल जंग के बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में आज दो और भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक एक्स पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है. पोस्ट में लिखा गया है, "पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के दौरान ओमान के सोहार में हुए हमले में आज हमने दो भारतीय नागरिकों को खो दिया. कई अन्य भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं. हम मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं." पोस्ट में आगे लिखा गया है कि ओमान स्थित हमारा दूतावास स्थानीय अधिकारियों और नियोक्ता कंपनी के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.
 

दो भारतीय नागरिक की मौत, 10 अन्य घायल

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार ओमान के सोहार शहर में शुक्रवार को हुए ड्रोन हमले में दो भारतीय नागरिक मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए. 28 फरवरी को शुरू हुए ईरान-अमेरिका संघर्ष के बाद से यह ओमान में हुई पहली भारतीय मौत थी. विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी क्षेत्र) असीम महाजन ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट पर अंतर-मंत्रालयी मीडिया ब्रीफिंग में ओमान में दो भारतीयों की मौत की पुष्टि की.

उन्होंने यह भी बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद से पश्चिम एशिया से 150,000 भारतीय नागरिक भारत लौट चुके हैं. उन्होंने कहा, "मैं आप सभी के साथ सोहार शहर में आज हुई एक घटना साझा करना चाहता हूं. वहां एक हमला हुआ और इस घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई."

अधिकारी ने आगे कहा, हम उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. हमले में घायल हुए 11 लोगों में से 10 भारतीय हैं. इनमें से पांच को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और पांच अन्य का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है,” “किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. हमारा मिशन संबंधित कंपनी और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.”

Advertisement

महाजन ने हमले के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन ओमान समाचार एजेंसी (ओएनए) ने बताया कि सोहार में दो ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुए, जिनमें से एक अल अव्ही औद्योगिक क्षेत्र में गिरा और दो प्रवासी श्रमिकों की जान ले ली.

यह भी पढ़ें - अमेरिकी टैंकर पर ईरानी हमले में बिहार के व्यक्ति की मौत, इराक से सिंगापुर जा रहा था जहाज

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान जंग के बीच Assam से PM Modi का Congress पर बड़ा हमला | Breaking News