फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
- मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण एलपीजी आपूर्ति संकट बना हुआ है, जिससे स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है
- एलपीजी से भरा जहाज नंदा देवी दोपहर 2.30 बजे भारत पहुंच गया और 22 भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हैं
- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपीय संघ के नेताओं से पश्चिम एशिया की स्थिति और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण पैदा हुए आपूर्ति संकट के बीच भारत सरकार के मंत्रालयों ने मंगलवार को एक बार फिर से ताजा हालात को लेकर प्रेस ब्रीफिंग दी. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि LPG के संबंध में स्थिति अभी भी चिंताजनक है. जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा ने जानकारी दी कि एलपीजी से भरा जहाज नंदा देवी 2.30 बजे भारत पहुंच गया है. वहीं 22 भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में फंसे हुए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि लगभग 640 भारतीय नागरिकों ने सोमवार को ईरान से पलायन किया है.
- पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, "LPG के संबंध में स्थिति अभी भी चिंताजनक है. किसी भी LPG वितरक पर कमी नहीं है. इसके अलावा सिलेंडर का वितरण सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पहले की तरह ही हो रही है. ऑनलाइन बुकिंग में बहुत सुधार हुआ है. लगभग 94% बुकिंग ऑनलाइन ही हो रही है."
- सुजाता शर्मा ने जानकारी दी, "भारत सरकार की कोशिश है कि जो भी वाणिज्यिक LPG ग्राहक हैं वे PNG पर शिफ्ट हों तो अच्छा होगा. इसी दिशा में भारत सरकार भी प्रयासरत है. गेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी CGD कंपनियों के साथ बैठक की. भारत सरकार ने कल सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को खत लिखा है कि जितनी भी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति लंबित हैं उन्हें स्वीकृति दी जाए."
- उन्होंने बताया, "एनफोर्समेंट एक्शन की बात करें तो, पिछले कुछ दिनों में अब तक करीब 12 हज़ार रेड की गई हैं. करीब 15 हज़ार सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं. कल दिल्ली में करीब 600 सिलेंडर ज़ब्त किए गए. इसी तरह, उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में करीब 450 इंस्पेक्शन और रेड की गई हैं. 10 लोगों को अरेस्ट भी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में 564 रेड की गई हैं, FIR दर्ज की गई हैं, और अरेस्ट भी किए गए हैं."
- सुजाता शर्मा ने कहा, "केरल में करीब 1000 रेड और इंस्पेक्शन किए गए हैं और डोमेस्टिक और कमर्शियल सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं. मध्य प्रदेश में भी करीब 1200 रेड की गई हैं और करीब 1800 सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं. इसके अलावा, हमारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की इंस्पेक्शन टीमों को भी एक्टिव किया गया है और करीब 2500 रिटेल आउटलेट और LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर सरप्राइज़ इंस्पेक्शन किए गए हैं."
- अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि एलपीजी से भरा जहाज नंदा देवी दोपहर 2.30 बजे भारत पहुंच गया. वहीं 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में फंसे हुए हैं. एलपीजी स्टॉक को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जारी है.
- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात की है, जहां पश्चिम एशिया की स्थिति और चुनौतियों पर चर्चा की गई. इस बीच 50 और भारतीय ईरान से आर्मेनिया चले गए हैं. कुछ और भारतीय आज ईरान से अज़रबैजान चले गए हैं. सोमवार को लगभग 640 भारतीय नागरिकों ने ईरान से पलायन किया है. 28 फरवरी, 2026 से अब तक लगभग 2,44,000 भारतीय नागरिक भारत लौट चुके हैं.
- रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमारे विदेश मंत्री ब्रुसेल्स गए थे. उन्हें EU(यूरोपीय संघ) के हाई रिप्रेजेंटेटिव और वाइस प्रेसिडेंट, काजा कैलास ने EU(यूरोपीय संघ) फॉरेन अफेयर्स काउंसिल की मीटिंग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. मीटिंग में, इंडिया-EU रिश्तों पर चर्चा करने के अलावा, उन्होंने और यूरोपियन यूनियन के दूसरे मंत्री, EU के अलग-अलग देशों के विदेश मंत्रियों ने वैश्विक चुनौतियां, खासकर पश्चिम एशिया के हालात, जिसमें एनर्जी सिक्योरिटी पर इसका असर भी शामिल है, पर चर्चा की. मंत्रियों ने इस खास झगड़े को जल्दी खत्म करने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी बनाने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया."
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या ईरान में जमीनी हमला करेंगे Donald Trump? | Iran War News |Dekh Raha Hai India














