मिडिल ईस्ट संकट के बीच हवाई यात्रियों को राहत, Air India Express की तरफ से आया ये जरूरी अपडेट

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक राहत की खबर आ रही है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस दुबई और रास अल खैमाह से यात्रियों को मदद पहुंचाने के लिए कुछ विशेष उड़ानें संचालित करेगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
गुरुवार को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही लगभग 170 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से भारतीय एयरलाइनों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
  • दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और तिरुचिरापल्ली से मस्कट के लिए नियमित उड़ानें जारी रखने की पुष्टि
  • दुबई और रास अल खैमाह से विशेष उड़ानें चलाई जा रही हैं ताकि फंसे हुए यात्रियों को सहायता मिल सके
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान-इजरायल की जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट और एयरस्पेस बंद होने की स्थिति के बीच जहां भारतीय एयरलाइन्स को बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं, वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 6 मार्च को मस्कट के लिए अपनी नियमित उड़ानों के संचालन की पुष्टि की है. एयरलाइन की ओर से बताया गया कि दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और तिरुचिरापल्ली से मस्कट के लिए उड़ानें तय समय पर चलेंगी. साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए यूएई से भी विशेष उड़ानें चलाई जाएंगी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस दुबई और रास अल खैमाह से यात्रियों को मदद पहुंचाने के लिए कुछ विशेष उड़ानें संचालित करेगी. इन अतिरिक्त फ्लाइट्स को मौजूदा हालात में तब शुरू किया गया है, जब बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की यात्रा बाधित हो रही है और उन्हें दूसरे विकल्प उपलब्ध कराना आवश्यक हो गया है.

किन रुट्स के लिए स्पेशल फ्लाइट्स

विशेष उड़ानें कई रूटों पर चलाई जाएंगी, जिनमें मुंबई–दुबई–मुंबई (IX 1117/1118), कोझिकोड–दुबई–कोझिकोड (IX 313/314), बेंगलुरु–दुबई–बेंगलुरु (IX 1115/1116), मुंबई–मस्कट–मुंबई (IX 1112/1113), दिल्ली–मस्कट–दिल्ली (IX 6601/6602), मुंबई–रास अल खैमाह–मुंबई (IX 1121/1122), कोच्चि–रास अल खैमाह–कोच्चि (IX 1123/1125) और दिल्ली–रास अल खैमाह–दिल्ली (IX 6603/6604) जैसी उड़ानें शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : जंग का इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर: पश्चिम एशिया में भटक रहे यात्री विमान, जीपीएस स्पूफिंग से बढ़ी दिक्कत

बीते दिन फ्लाइट्स पर कितना असर

5 मार्च को स्थिति बेहद प्रभावित रही. मिडिल ईस्ट संकट के कारण भारतीय एयरलाइनों ने गुरुवार को कुल 281 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं. भारत सरकार ने साफ किया है कि वह पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है. मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें और एयरलाइंस द्वारा साझा किए गए अपडेट पर ध्यान दें. यात्रियों की सहायता के लिए पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम (PACR) भी एक्टिव है और अब तक 1,461 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है.

Advertisement

इन एयरपोर्ट्स पर 170 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

गुरुवार को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही लगभग 170 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं. हालांकि सऊदी अरब और ओमान का एयरस्पेस खुला होने और परिचालन के लिहाज से सुरक्षित पाए जाने के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी सेवाएं बहाल कर दीं. दोनों एयरलाइंस दुबई, मस्कट और रास अल खैमाह के लिए अतिरिक्त एड-हॉक विशेष उड़ानें भी संचालित कर रही हैं, जो स्लॉट उपलब्धता और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर होंगी.

ये भी पढ़ें : दुबई से इंदौर लौटे दो पूर्व विधायक, चार दिन बाद मिली राहत; इजराइल-ईरान तनाव के बीच UAE में फंसे थे कई यात्री

Advertisement

एयर इंडिया, इंडिगो ने क्या बताया

एयर इंडिया ने यह भी साफ किया है कि पश्चिम एशिया के कई अन्य देशों में एयरस्पेस बंद होने की वजह से उसकी नियमित उड़ानें 10 मार्च 2026 तक निलंबित रहेंगी. इंडिगो ने बताया कि वह शुक्रवार को मध्य पूर्व के आठ गंतव्यों के लिए 17 उड़ानें संचालित करेगी. स्पाइसजेट ने गुरुवार को 13 विशेष उड़ानें चलाने की घोषणा की, जबकि अकासा एयर मुंबई से जेद्दा के लिए एक उड़ान और उसकी वापसी सेवा देगी. अकासा ने कहा है कि अबू धाबी, दोहा, रियाद और कुवैत के लिए उड़ानें 7 मार्च 2026 तक निलंबित रहेंगी.

इस बीच कुछ मध्य पूर्वी एयरलाइंस भी सीमित संख्या में उड़ानें संचालित कर रही हैं ताकि फंसे हुए यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा सके. जारी संघर्ष का असर भारतीय एयरलाइनों पर ज्यादा दिख रहा है क्योंकि उनकी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मध्य पूर्व के एयरस्पेस से होकर गुजरती हैं. कई विश्लेषणों के अनुसार, यह क्षेत्र यूरोप, एशिया और दुनिया के कई हिस्सों के बीच ट्रांसिट हब होने के कारण वैश्विक स्तर पर भी एयरलाइन नेटवर्क पर दबाव बढ़ा रहा है.

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: बाल विवाह खत्म करने पर पार्टियों का आमना-सामना