इंस्‍टाग्राम पर द‍िल दे बैठी थी बहन, गुस्‍साए भाई ने मां के साथ म‍िलकर फ‍िल्‍मी स्‍टाइल में क‍िया मर्डर

तमिलनाडु के थूथुकुडी (तूतीकोरिन) जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के विरोध में एक भाई ने अपनी 19 वर्षीय बहन अबीसेल्वी की गला दबाकर हत्या कर दी. इस अपराध में मां ने भी बेटे का साथ दिया और दोनों ने मिलकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. जान‍िए पूरा मामला. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तमिलनाडु पुलिस ने 21 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में उसके सगे भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है.
NDTV

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के कयाथार से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस मामले को पहले आत्महत्या समझा जा रहा था, वह अब एक बेरहम हत्या का मामला निकला है. पुलिस ने 21 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में उसके सगे भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

मृतका की पहचान 21 वर्षीय अबीसेल्वी के रूप में हुई है. NDTV से एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा क‍ि अबीसेल्वी पिछले डेढ़ साल से सलेम जिले के रहने वाले हरि प्रसाद नाम के युवक के साथ रिश्ते में थी. दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. अबीसेल्वी का भाई, तिरुज्ञानम, इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था. वह अक्सर अपनी बहन से इस बात को लेकर झगड़ा करता था और उस पर हरि प्रसाद से सारे रिश्ते तोड़ने का दबाव बना रहा था. हालांकि, विरोध के बावजूद अबीसेल्वी ने हरि प्रसाद से बात करना बंद नहीं किया.

हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश

1 जून 2026 को अबीसेल्वी का शव उसके घर में मिला. उसकी मां और भाई ने पुलिस को सूचित किया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस का शक गहरा गया. बारीकी से की गई वैज्ञानिक जांच और पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि भाई तिरुज्ञानम ने बहस और हाथापाई के दौरान अपनी बहन अबीसेल्वी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी. वहीं, उसकी मां पर आरोप है कि उसने इस अपराध को छुपाने और हत्या को आत्महत्या का रूप देने में बेटे की मदद की.

ऑनर किलिंग की आशंका

इस घटना के बाद तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने इसे 'ऑनर किलिंग' की आशंका जताते हुए सरकार से ऐसे अपराधों को रोकने के लिए एक विशेष कानून बनाने की मांग की है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ऑनर किलिंग के एंगल की पुष्टि नहीं की है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया:

Advertisement

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी कभी अपनी बहन के प्रेमी से निजी तौर पर नहीं मिला था और न ही उसकी पहचान जानता था. उसके पास सिर्फ युवक का नाम और एक तस्वीर थी.  इसमें अभी तक कोई जातिगत एंगल भी सामने नहीं आया है. फिर भी, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने आरोपी भाई तिरुज्ञानम और उसकी मां को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

-विजय गोपाल मुरलीधरन की र‍िपोर्ट

यह भी पढ़ेंः ग्रेटर नोएडा की ATS सोसाइटी में  सेफ्टी बेल्ट टूटने से दो मजदूरों की मौत, कर रहे थे शटरिंग का काम

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या TMC ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रही है? TMC का 'दुश्मन' घर में ही है?