भारत के युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अन्य देशों के विकास में योगदान दिया: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के हिंदू कॉलेज के 125वें वर्षगांठ समारोह के तहत आयोजित छात्र संसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की असाधारण प्रतिभा को दुनिया भर में स्वीकार किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
नई दिल्ली:

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कहा कि भारत के युवाओं ने सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके न केवल अपने देश के विकास में बल्कि अन्य देशों के विकास में भी योगदान दिया है.

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के हिंदू कॉलेज के 125वें वर्षगांठ समारोह के तहत आयोजित छात्र संसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की असाधारण प्रतिभा को दुनिया भर में स्वीकार किया जा रहा है.

बिरला ने कहा, ‘‘आज, जब दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाएं गिरावट का सामना कर रही हैं, भारत अपने युवाओं के कारण आगे बढ़ रहा है. ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें भारतीय युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं किया है. खासकर प्रौद्योगिकी में युवाओं ने अपना कौशल दिखाया है.''

उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष में देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए युवाओं की शक्ति को दिशा देने के वास्ते नए लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत है.

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम सभी को गर्व है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है.'' उन्होंने कहा कि भारत की 75 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में देश संवाद, चर्चा, सहमति और असहमति के साथ आगे बढ़ा है.

ये भी पढ़ें- जिलाधिकारी शीत लहर के मद्देनजर स्कूलों को बंद करने का आदेश वापस लें: बिहार शिक्षा विभाग

ये भी पढ़ें- लोकपाल की कार्यवाही के खिलाफ शिबू सोरेन की अर्जी पर अदालत का फैसला सोमवार को

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War 2026: ईरान इजरायल की Secret Oil Pipeline की कहानी जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया
Topics mentioned in this article