कनाडा में खालिस्तान विरोधी यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने रास्ते में चाकुओं से गोद डाला

Nancy Grewal News: भारतीय मूल की यूट्यबूर नैंसी ग्रेवाल की कनाडा में हत्या कर दी गई है. ग्रेवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रही हैं और पंजाब से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Origin You Tuber Nancy Grewal
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कनाडा के ओंटारियो में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई
  • नैंसी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और पंजाब में राजनीतिक तथा सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करती थीं
  • पुलिस संदिग्धों की तलाश में है और आसपास के निवासियों से सीसीटीवी फुटेज समेत जानकारी मांगी गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ओंटेरियो:

भारतीय मूल की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की कनाडा में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. ग्रेवाल सोशल मीडिया में काफी एक्टिव थीं और पंजाब में विकास कार्यों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. उन्हें खालिस्तान समर्थकों को भी कई बार आड़े हाथों लिया था. जानकारी के मुताबिक, कनाडा के ओंटारियो में पंजाबी मूल की 45 साल की नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना मंगलवार रात हुई थी. कनाडा पुलिस के अनुसार, पुलिस और मेडिकल टीम को रात 9:30 बजे से कुछ ही पहले चाकूबाजी की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर आपातकालीन कर्मियों ने महिला को चाकू के घावों से लहूलुहान पाया. इमरजेंसी हेल्थ टीम के सदस्यों ने ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया.

बुधवार सुबह टॉड लेन पर कनाडा स्ट्रीट और बिशप स्ट्रीट के बीच दो घरों को सुरक्षाकर्मियों को घेर लिया गया. जांच अधिकारियों ने घर के सामने के दरवाजे तक जाने वाली सीढ़ियों पर घटना से जुड़े कई सबूत हासिल किए हैं. कनाडा की लासेल पुलिस के अनुसार, टॉड लेन पर हुई हत्या के बाद पुलिस संदिग्ध हमलावरों की तलाश में जुटी है. पीड़िता की पहचान विंडसर की नैंसी ग्रेवाल के तौर पर हुई है. लासेल पुलिस ने नैंसी ग्रेवाल के परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. 

ये भी पढ़ें - पुर्तगाल, जर्मनी से कॉल... डिफेंस कारोबारी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पहले घर पर हुई थी फायरिंग

पुलिस ने घटना से संबंधित किसी भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति से तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया है. जांच में मदद के लिए आसपास के निवासियों से सीसीटीवी फुटेज भी मांगे गए हैं. ग्रेवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रही हैं. अक्सर पंजाब में हो रही घटनाओं पर अपने विचार रखती रही हैं. उन्होंने जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के साथ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा ब्यास के गुरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ भी आवाज उठाई थी. अमृतपाल सिंह खालिस्तान समर्थक रहे हैं. 

Advertisement

फोन नहीं उठाया तो गोदारा गैंग ने कनाडा में घर पर कर दी फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर को धमकाया

Advertisement

उन्होंने खालिस्तानियों की आलोचना भी की थी और भारत और कनाडा के बीच तनाव के बारे में भी बात रखी थी. पिछले साल जून में बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी ( कमल कौर भाभी) के नाम से जाना जाता था, की मौत के बाद ग्रेवाल ने अपनी आवाज उठाई थी.

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Bengal में ओवैसी और हुमायूं कबीर ने मिलाया हाथ! | Sawaal India Ka