भारत के बेटे ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान, NASA के विमान से पहुंचेगे ISS, 8 महीने तक स्पेस स्टेशन पर रहेंगे

भारतीय मूल के NASA अंतरिक्ष यात्री डॉ. अनिल मेनन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो गए हैं. वह करीब 8 महीने तक अंतरिक्ष में रहकर रिसर्च करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
केरल के बेटे की अंतरिक्ष में उड़ान

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन रूस के 'सोयुज एमएस-29' (Soyuz MS-29) अंतरिक्ष यान के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हो गए हैं. उन्होंने कजाकिस्तान के ऐतिहासिक बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से रूसी अंतरिक्ष यात्रियों प्योत्र डुब्रोव और अन्ना किकिना के साथ उड़ान भरी. डॉ. अनिल मेनन का पारिवारिक संबंध केरल के पलक्कड़ जिले के ओट्टापालम से है.

ये तीनों एस्ट्रोनॉट अगले साल यानी 2027 में पृथ्वी पर वापस लौटेंगे. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर तीनों अतंरिक्ष यात्री करीब 8 महीने रहेंगे. यह अंतरिक्ष यान, जिसने मंगलवार को रात 8:17 बजे उड़ान भरी थी, उसके लगभग तीन घंटे में स्पेस स्टेशन से जुड़ने की उम्मीद है.

कौन हैं डॉ अनिल मेनन?

डॉ. अनिल मेनन, ओट्टापालम के शंकरन मेनन और यूक्रेन की एलिजाबेथ समोयलेंको के बेटे हैं. उन्होंने अंतरिक्ष यात्री बनने से पहले डॉक्टर, मैकेनिकल इंजीनियर, अमेरिकी अंतरिक्ष बल के फ्लाइट सर्जन और पायलट के रूप में काम किया है. इसके बाद उन्होंने नासा के अंतरिक्ष यात्री दल में अपनी जगह बनाई.

उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा लंबे समय तक मानव अंतरिक्ष अभियानों के दौरान आने वाली चिकित्सकीय चुनौतियों पर शोध में अहम भूमिका निभाए. इस शोध से मिलने वाली जानकारियां पृथ्वी की निचली कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट) से आगे भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों को आकार देने में मदद करेंगी.

Advertisement

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

लॉन्चिंग से कुछ घंटे पहले डॉ. अनिल मेनन ने इंस्टाग्राम पर अपना उत्साह साझा किया. उन्होंने कहा कि वह इस मिशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने नासा, अपने परिवार और दोस्तों का उनके लगातार सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया.

पलक्कड़ के लोगों के लिए डॉ. अनिल मेनन की यह उपलब्धि गर्व का विषय है. उनकी अंतरिक्ष यात्रा जिले की उस गौरवशाली विरासत में एक और अध्याय जोड़ती है, जिसने भारत और दुनिया को कई प्रतिष्ठित हस्तियां दी हैं.

Advertisement

यह जिला राजनीति, संस्कृति और सार्वजनिक जीवन की कई महान हस्तियों का घर रहा है. इनमें दिग्गज अभिनेता, राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन, राजनयिक, लेखक और सांसद शशि थरूर (जिनके परिवार की जड़ें पलक्कड़ से जुड़ी हैं) तथा कथकली के महान कलाकारों में शामिल और केरल कलामंडलम के पूर्व प्राचार्य कलामंडलम रामनकुट्टी नायर जैसी हस्तियां शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं फि‍जिशि‍यन अनिल मेनन जो नासा के ISS मिशन का हैं हिस्सा, पत्नी भी हैं मशहूर अंतर‍िक्ष यात्री 

Featured Video Of The Day
वैष्‍णो देवी से बगलामुखी तक... चढ़ावे की चोरी की खबरें, मंदिरों में हो क्‍या रहा?

Topics mentioned in this article
NASA
NASA Astronauts
Nasa Artemis Details
Anil Menon
Anil Menon Astronauts Palakkad