Zeeshan Viral Video: भगोड़े गैंगस्टर्स का अड्डा बना अमेरिका, NCP नेता बाबा सिद्दीकी के हत्यारे जीशान ने विदेश से जारी किया वीडियो

Zeeshan Akhtar Video: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में सह आरोपी जीशान अख्तर में जारी वीडियो में लॉरेस विश्नोई गैंग के बारे में खूब भला-बुरा कहा है. अमेरिका में बढ़ते गैंगवॉर का जिक्र करते हुए कहा कि लारेंस बिश्नोई और उसका गैंग झूठा है. उसके मुताबिक लारेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने जिस गैंगस्टर भानु राणा की हत्या करने का दावा किया, लेकिन उनका दावा सरासर झूठा है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
BABA SIDDIQUI MURDER ACCUSED ZEESHAN AKHTAR'S VIDEO

Safe Heaven of Gangster: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपियों में से एक जीशान अख्तर ने अमेरिका से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उसने लारेंस बिश्नोई और उसकी गैंग झूठा और गद्दार करार दिया है. जीशान अख्तर द्वारा जारी किया गया नया  वीडियो पुष्टि करता है कि अमेरिका भारत के भगोड़े गैंगस्टर और आतंकियों का सुरक्षित अड्डा बन चुका हैं, जहां उन्हें सुरक्षित पनाह मिल जाती है. 

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में सह आरोपी जीशान अख्तर में जारी वीडियो में लॉरेस विश्नोई गैंग के बारे में खूब भला-बुरा कहा है. अमेरिका में बढ़ते गैंगवॉर का जिक्र करते हुए कहा कि लारेंस बिश्नोई और उसका गैंग झूठा है. उसके मुताबिक लारेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने जिस गैंगस्टर भानु राणा की हत्या करने का दावा किया, लेकिन उनका दावा सरासर झूठा है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: रील की सनक में थार की छत और बोनट पर चढ़ किया हैरतअंगेज स्टंट, वायरल वीडियो पर चला अब CG पुलिस का हंटर

लॉरेस विश्नोई गैंग ने गैंगस्टर भानु राणा की हत्या के दावे को झुठलाया

जीशान अख्तर के मुताबिक लॉरेस विश्नोई गैंग ने गैंगस्टर भानु राणा की हत्या का दावा किया है, जिसे जीशान झूठा करार दिया है. जीशान का कहना है कि गैंगस्टर भानु राणा की हत्या 4-5 महीने दूसरी वजहों से हुई है और हम भानु राणा की हत्या का बदला लेंगे, लेकिन यह कहना कि भानु राणा की हत्या लॉरेंस विश्नोई के गुर्गो ने किया है, यह बिल्कुल गलत है. जीशान ने वीडियो में लॉरेंस विश्नोई को झूठा और गद्दार भी बताया है. 

लारेंस बिश्नोई ने कभी देश की भलाई नहीं की, ये लोग फेम के भूखे हैं

जीशान का कहना है कि लारेंस बिश्नोई ने कभी देश की भलाई नहीं की, ये लोग फेम के भूखे हैं, ये कहीं भी कोई वारदात होती है उसकी झूठी जिम्मेदारी ले लेते हैंं, ये अमेरिका के अंदर चिट्ठे (ड्रग) का कारोबार करते हैं, हमारे पास इस बात का सबूत है. लॉरेंस विश्नोई को झूठा बताते हुए कहा कि वो झूठ-मूठ का देश प्रेमी बनता फिरता है, जबकि वो ऐसा है नहीं.

ये भी पढ़ें-Profanity Free Village: 'यहां गाली देना मना है' ग्राम पंचायत की मुहिम का बड़ा असर, बोरसर बना MP का पहला गाली मुक्त गांव

Advertisement
बकौल जीशान अख्तर, लारेंस बिश्नोई और उसके गैंग के लोग रोहित गोदारा को गद्दार कहते हैं, जो बिल्कुल झूठी बात है, 'रोहित गोदारा हमारा भाई है और वो बढ़िया इंसान है.' उसका कहना है कि लाॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे चाहते हैं कि रोहित गोदारा अपने मुंह से लारेंस बिश्नोई का नाम ले और लारेंस बिश्नोई को बड़ा बना दे.

ये भी पढ़ें-VIDEO: प्रदर्शन के दौरान AAP नेता ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल और भीड़ में से किसी ने लगा दी आग, वायरल हुआ वीडियो

लारेंस ने पैरी को नहीं छोड़ा जो इसका यार था, 'उसको मरवा दिया'

जीशान के मुताबिक लारेंस ने पैरी को नहीं छोड़ा जो इसका यार था, उसको मरवा दिया, जिसके साथ उसने 10-15 साल साथ बैठकर रोटी खाई थी. गैंगस्टर पैरी की हत्या हाल में चंडीगढ़ में लारेंस बिश्नोई ने करवाई थी. जीशान ने वीडियो में बताया कि इसी तरह लारेंस के दोस्त सीपा की हत्या रोहित गोदारा ने दुबई में करवाई है, इन लोगों ने आज तक किसी को नहीं मारा. 

'ये लोग रोहित गोदारा को गद्दार कहते हैं, जबकि असली गद्दार लारेंस बिश्नोई है'

लॉरेंस विश्नोई को FBI के एजेंट बताते हुए जीशान अख्तर ने कहा कि इन्होंने अमेरिका वालों को इन्फॉर्मेशन दी हैं, हम इस बात का सबूत देके रहेंगे और मीडिया के लोग भी इसका पता लगा लें. जीशान ने आगे कहा, ये लोग रोहित गोदारा को गद्दार कहते हैं, जबकि असली गद्दार लारेंस बिश्नोई और उसके गैंग के लोग हैं, हम भानु भाई की हत्या का बदला लेंगे और सबको उड़ा देंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें-हवाई चप्पल वाला भी अब भरेगा हवाई उड़ान, 'Modified UDAN' योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी

भारत के भगौड़े गैंगस्टर और आंतकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनकर उभरे अमेरिका में अपराधी न केवल वहां आसानी से छिप जाते हैं,  बल्कि वहां से अपना नेटवर्क भी चलाते हैं. अक्सर अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने वाले अपराधी वहां छिपने के लिए फर्जी नामों और जाली पासपोर्ट का सहारा लेते हैं. 

ये भी पढ़ें-Child Trafficking: घर के बाहर चाइल्ड ट्रैफिकिंग की शिकार हुई मासूम, 4 दिन बाद 200 KM दूर मिली, सूरत पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू

जीशान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले शूटरों को पहुंचाया था लॉजिस्टिक

एनसीपी नेता बाबा सिद्धीकी की हत्या में शामिल रहा जीशान अख्तर पर आरोप है कि उसने बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले शूटरों को लॉजिस्टिक सप्लाई किया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा है  कभी लारेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करने वाला जीशान लॉरेंस विश्नोई गैंग को छोड़ चुका है. वहीं, लारेंस बिश्नोई के साथ जुड़ा रहा रोहित गोदारा भी गैंग अलग हो चुका है.

भारत सरकार अमेरिका को सौंप चुकी है 12 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स की सूची

माना जाता है कि अमेरिका में भगोड़े गैंगस्टर और आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनाने में उनकी मदद वहां का असायलम करता है, जहां अदालतीय पेंचदगियों के चलते कानूनी तौर पर उन्हें रहने और काम करने की अनुमति मिल जाती है. भारत सरकार ने अभी हाल में अमेरिका को 12 ऐसे ही मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स की सूची सौंपी है, जो वहां रहकर ऑपरेट कर रहे हैं. इनमें गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-6 महीनों में सदन में पेश हो सकता है UCC बिल, नया नहीं पुराना एजेंडा, पूर्व CM शिवराज सिंह भी कर चुके हैं वकालत

Featured Video Of The Day
Nitish kumar oath Rajyasabha: मुख्यमंत्री से राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार, 21 साल बाद दोबारा पहुंचे दिल्ली