भारतीय क्रिकेटरों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाना भाजपा की ‘दादागिरी’ है: संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाना भाजपा और सरकार द्वारा भारतीय खिलाड़ियों के प्रति दादागिरी है. आप खेल क्यों रहे हैं? अगर आप (पाकिस्तान के साथ) नहीं खेलेंगे तो क्या होगा?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संजय राउत ने भारतीय क्रिकेटरों के PAK खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने पर BJP और केंद्र सरकार की दादागिरी बताया.
  • राउत ने कहा कि भारत-PAK के बीच मैच खेलने पर खेल भावना का प्रदर्शन होना चाहिए, न कि दूरी बनाना चाहिए.
  • हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

भारतीय क्रिकेटरों के पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने के मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने इसे भाजपा और केंद्र सरकार की ‘दादागिरी' करार दिया है. राउत ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेले जा रहे हैं तो मैदान पर खेल भावना भी दिखनी चाहिए. संजय राउत का यह बयान हाल ही में खेले गए आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले के बाद आया है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था. मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है. 

संजय राउत ने भारत-पाकिस्‍तान के बीच मैच खेले जाने को लेकर सवाल उठाए और मैच खेलने को लेकर कहा कि अगर आप ऐसा कर रहे हैं, तो खेल भावना का प्रदर्शन करें. 

ये भी पढ़ें: 3 दशक से मेरठ में रह रहीं PAK की मां-बेटी, बनवाए फर्जी वोटर कार्ड और पासपोर्ट, एजेंसियां नाकाम फिर ऐसे खुला राज

पाकिस्‍तान के साथ नहीं खेलेंगे तो क्‍या होगा: राउत 

राउत ने कहा, ‘‘भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाना भाजपा और सरकार द्वारा भारतीय खिलाड़ियों के प्रति दादागिरी है. आप खेल क्यों रहे हैं? अगर आप (पाकिस्तान के साथ) नहीं खेलेंगे तो क्या होगा?''

ये भी पढ़ें: शरद पवार फिर ठोकेंगे राज्यसभा चुनाव में ताल? संजय राउत का दोनों NCP के विलय पर भी बड़ा बयान

भारत ने पाकिस्‍तान को 61 रनों से हराया 

बता दें कि भारत ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ टीम इंडिया ने 'सुपर-8' में जगह बना ली. मैच के दौरान ताबड़तोड़ 77 रन की पारी खेलने वाले ईशान किशन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: नए Supreme Leader से गुस्साए Trump!
Topics mentioned in this article