राहत भरा यू-टर्न, चीन की ओर जा रहे रूसी तेल से लदे 7 जहाज भारत की तरफ बढ़े

अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद भारत ने रूस से तेल की दोगुनी खरीद शुरू कर दी है. चीन जा रहे कई रूसी टैंकर भारत की तरफ मुड़ गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चीन जा रहा है रूसी तेल टैंकर भारत आ रहा है
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत अपने करीबी देश रूस से दोगुना तेल खरीद रहा है
  • इस बीच खबर है कि चीन जा रहे है रूसी तेल जहाज भारत की तरफ आ रहे हैं
  • बताया जा रहा है कि कम से कम 7 जहाज ने बीच रास्ते में दिशा बदल ली है और वो भारत आ रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान युद्ध के बीच भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है. भारत ने मॉस्को से तेल की खरीद अब दोगुनी कर दी है. इस बीच चीन जा रहे एक रूसी तेल टैंकर यू-टर्न लेकर अब भारत की तरफ मुड़ गया है. बताया जा रहा है कि अब ये टैंकर भारत आएगा. साउथ चाइना सी में टैंकर ने यू-टर्न लिया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार रूसी तेल से लदे कम से कम 7 तेल टैंकर ने अपना रास्ता बदलकर भारत की तरफ रुख किया है. 

द एक्वा टाइटन (The Aqa Titan) नामक जहाज 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचेगा. शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इस जहाज पर जनवरी के अंतिम हफ्ते में बाल्टिक सागर में तेल लोड किया गया था. बताया जा रहा है कि शुरू में ये जहाज चीन जा रहा था. ये चीन के रिझाओ पोर्ट पर जाने वाला था. लेकिन मार्च के मध्य में इस जहाज ने साउथ चाइना सी में रास्ता मोड़ लिया और वो भारत की तरफ से आ रहा है. इसी दौरान अमेरिका ने कहा था कि भारत रूस से तेल खरीद सकता है. 

भारत की तेल रिफाइनरी अमेरिका से छूट मिलने के बाद हर सप्ताह करीब 30 लाख बैरल तेल रिफाइन कर रही है. इससे ईरान युद्ध के कारण किल्लत झेल देश को राहत मिली है. रूस से कई और देश भी अब जमकर तेल खरीद रहे हैं. ऐसे में उससे तेल खरीदने वाला चीन ही अकेला नहीं रह गया है. 

Vortexa Ltd के अनुसार, रूसी तेल से लदे कम से कम 7 जहाज बीच रास्ते में ही अपना रास्ता बदलकर भारत की तरफ रुख कर लिया है. इस बीच  एक अन्य जहाज Suezmax Zouzou N भी भारत की तरफ आ रहा है. ये जहाज 25 मार्च को भारत के बंदरगाह पहुंचेगा. इसमें भी तेल भरा है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Heatwave Alert: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत के 95, IMD ने दिया बड़ा ALERT
Topics mentioned in this article