समस्याओं के समाधान के लिए भारत की तरफ देख रही है दुनिया... राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्य सभा में हुई चर्चा के जवाब में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया में पैदा हो रही चुनौतियों का समाधान देने की दिशा में उम्मीद की एक किरण बना हुआ है. और हम समाधान दे भी रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत आज दुनिया में पैदा हो रहीं चुनौतियों के समाधान के लिए आशा की किरण बना हुआ है. हमारा देश विकास की नई ऊंचाइयां छूने के साथ युवा होता जा रहा है.वो गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा कि जब दुनिया के समृद्ध देश में आबादी बुजुर्ग होती जा रही है, तब भारत युवा आबादी वाला देश है. यह अपने आप में बहुत अच्छा सुयोग है. प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्ष ने व्यवधान डालने की कोशिश की. लेकिन जब वो सफल नहीं हो पाए तो सदन से वॉकआउट कर गए.

पीएम मोदी ने राज्य सभा में कहा कि आज भारत दुनिया में पैदा हो रही चुनौतियों का समाधान देने की दिशा में उम्मीद की एक किरण बना हुआ है. और हम समाधान दे रहे हैं. वैसा ही एक महत्वपूर्ण सुयोग है कि आज एक मेजर इकॉनमी में भारत का ग्रोथ बहुत हाई है. उन्होंने कहा कि हाई ग्रोथ और लो इंफलेशन,यह एक यूनीक संयोग है. यह हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को प्रदर्शित करता है.  

दुनिया की समस्याओं का समाधान देता भारत

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है, उसमें भी विश्व भारत के टैलेंट का महत्व समझ रहा है. हमारे पास आज दुनिया का बहुत ही महत्वपूर्ण टैलेंट पूल है. जिसके पास सपने भी है, संकल्प भी है और सामर्थ्य भी है.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के समृद्ध से समृद्ध देश भी बुजुर्ग होते जा रहे हैं. वहां की आबादी उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच गई है, जिसे हम बुजुर्ग के रूप में जानते हैं.हमारा देश ऐसा है विकास की नई उचाइंयां छू रहा है.उसी समय हमारा देश दिन प्रतिदिन युवा होता जा रहा है. युवा आबादी वाला देश है. यह अपने आप में बहुत अच्छा सुयोग है. 

ये भी पढ़ें: देश एक सही दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है... राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच बोले पीएम मोदी

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 | योगी का 'सिंघम' Vs ममता का 'पुष्पा'! | TMC-BJP | NDTV
Topics mentioned in this article