2 minutes ago

INDIA Alliance Meeting LIVE: राजधानी दिल्ली में आज विपक्षी दलों का महाजुटान हुआ है. दिल्ली के कॉस्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी दलों की बैठक जारी है. इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत 23 दलों के नेता शामिल हुए हैं. बैठक की शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार के खिलाफ हमें एकजुटता दिखानी होगी. वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है. इस बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. अगले साल होने वाले यूपी समेत कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक अहम मानी जा रही है. इधर पटना के चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक खान सर कोचिंग गोलीकांड मामले में कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं. वहीं ईरान और इजरायल के बीच फिर से जंग छिड़ चुकी है. देश दुनिया की बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ

INDIA Bloc Meeting Live Updates Khan Sir Case, Top News Today

Jun 08, 2026 12:56 (IST)

INDI Bloc Meeting LIVE: इंडी गठबंधन की बैठक में बीजेपी सरकार पर खरगे का निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इंडी गठबंधन की बैठक में कहा कि संविधान पर हमले लगातार जारी हैं. राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने के लिए जांच एजेंसियों का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है.

INDIA गठबंधन की बैठक में खड़गे ने कहा कि गैर-बीजेपी सरकारों के साथ भेदभाव हो रहा है और जरूरी चीज़ों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.

परीक्षा व्यवस्था में भारी कुप्रबंधन के कारण लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ धोखा हो रहा है.

Jun 08, 2026 12:54 (IST)

INDI Bloc Meeting LIVE: हमें एकजुटता दिखानी होगी... INDI ब्लॉक की बैठक में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

INDI ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार के कुशासन की वजह से देश के सामने आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाना होगा.

Jun 08, 2026 12:24 (IST)

INDI Bloc Meeting LIVE: इंडी गठबंधन की बैठक में कौन-कौन पहुंचा? देखिए वीडियो

दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई विपक्षी नेता मौजूद हैं.

Jun 08, 2026 12:03 (IST)

INDI Bloc Meeting LIVE: दिल्ली में विपक्षी इंडी गठबंधन की बैठक शुरू

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विपक्षी IND गठबंधन के बैठक शुरू हो गई है. बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, RJD नेता तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत तमाम विपक्षी नेता पहुंचे हैं.

Advertisement
Jun 08, 2026 11:20 (IST)

Hemant Soren LIVE: मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज

प्रीवेंशनऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट PMLA की विशेष कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका स्वीकार नहीं की. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ED और CM हेमंत सोरेन का पक्ष सुनने के बाद  अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. सोमवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी है. डिस्चार्ज याचिका खारिज होने के बाद अब यह केस ट्रायल की ओर बढ़ सकता है.

इस बीच CM हेमंत सोरेन के पास यह विकल्प खुला हुआ है कि वे PMLA की विशेष कोर्ट के आदेश को चुनौती दे सकते हैं. CM हेमंत सोरेन को ED ने रांची के बड़गाईं स्थित एक भूमि से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया है.

Jun 08, 2026 10:21 (IST)

INDI गठबंधन बैठक पर क्या बोले संजय राउत?

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि जो लोग राहुल गांधी पर सवाल उठा रहे हैं, वे बेवकूफ हैं. वह देश के सबसे अहम, लोकप्रिय और जोशीले नेता हैं. सरकार उनसे डरी हुई है. हम आज वर्चुअली INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे. सिर्फ एक ही एजेंडा है, उन लोगों को सत्ता से हटाना जिन्होंने देश के साथ धोखा किया है.

Advertisement
Jun 08, 2026 10:13 (IST)

Rajya Sabha Election LIVE: बीजेपी ने MP और कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार किए घोषित

बीजेपी ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों और कर्नाटक विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

Jun 08, 2026 10:00 (IST)

INDI Bloc Meeting LIVE: ये सब दागे हुए कारतूस... इंडी गठबंधन की बैठक पर बोले ओपी राजभर

INDI गठबंधन की बैठक पर यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बंगाल को देखिए, वे चुनाव हार गए. TMC 'दागे हुए कारतूस' हैं. समाजवादी पार्टी 'दागे हुए कारतूस' है. राजस्थान में कांग्रेस और जो भी साथ आ रहे हैं, वे सब 'दागे हुए कारतूस' हैं. तो जब 'दागे हुए कारतूस' इकट्ठे किए जाते हैं, तो क्या वे फिर से फायर कर सकते हैं? ऐसा कभी नहीं हो सकता."

Jun 08, 2026 09:57 (IST)

INDIA Bloc Meeting LIVE: सुप्रिया सुले पहुंची दिल्ली, इंडी गठबंधन की बैठक में होंगी शामिल

एनसीपी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले INDI गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची. 

Jun 08, 2026 09:49 (IST)

'जो आपस में लड़ रहे, वो साथ क्या लड़ेंगे'... INDI बैठक से पहले दिल्ली की सड़कों पर पोस्टर वॉर

दिल्ली में आज विपक्षी इंडी गठबंधन की बड़ी बैठक से ठीक पहले सड़कों पर पोस्टर वॉर छिड़ गया है. इन पोस्टर्स में राहुल गांधी के नेतृत्व पर गठबंधन के ही नेताओं के पुराने बयानों को दिखाकर विपक्षी एकजुटता पर तीखा तंज कसा गया है.

Advertisement
Jun 08, 2026 09:16 (IST)

I.N.D.I.A Bloc Meeting LIVE: INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर

इंडी गठबंधन को बैठक से पहले दिल्ली में कई जगहों पर होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए हैं, इन पोस्टर्स-होर्डिंग्स में इंडी गठबंधन के बड़े नेताओं के राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाये गए सवालों से जुड़े बयान लिखे और दिखाए गए हैं.

Jun 08, 2026 09:13 (IST)

Khan Sir LIVE: आज अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेंगे खान सर

कोचिंग फायरिंग मामले में आज पटना सिविल कोर्ट में खान सप एंटी स्पेट्री बेल फाइल करेंगे. उनके वकील अरविंद कुमार बेल फाइल करंगे. ज्ञान बिन्दु के डायरेक्टर रौशन आनंद इस विवाद के बाद जेल में हैं. फायरिंग का वीडियो आने के बाद खान सर के ऊपर भी एफआईआर दर्ज हुई है. अभी तक पटना पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी नहीं की है. वही ज्ञान बिंदु कोचिंग का कहना है कि अगर खान सर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे. अब आगे आज देखना होगा कि क्या खान सर को बेल मिलती है या पटना पुलिस उन्हें अरेस्ट करेगी?

Advertisement
Jun 08, 2026 09:09 (IST)

INDIA Alliance Meeting LIVE: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे शुरू होगी इंडिया गठबंधन की बैठक

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इस बैठक को विपक्षी एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब गठबंधन में शामिल दल केंद्र सरकार के खिलाफ अपने सहयोग और तालमेल को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.

Jun 08, 2026 09:08 (IST)

INDIA Bloc Meeting LIVE: दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की बैठक

दिल्ली में आयोजित होने वाली 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक में 23 राजनीतिक दलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है. कांग्रेस का कहना है कि अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के बावजूद विपक्षी गठबंधन एकजुट है. 'इंडिया जनबंधन' नाम से बुलाई गई इस बैठक में गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है. बैठक में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के बीच समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा.

Featured Video Of The Day
TMC के 'पुष्पा' पर गाज..जहांगीर को बंगाल STF ने किया गिरफ्तार