'जो आपस में लड़ रहे, वो साथ क्या लड़ेंगे'... INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली की सड़कों पर लगे पोस्टर

दिल्ली में आज विपक्षी इंडी गठबंधन की बड़ी बैठक से ठीक पहले सड़कों पर पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में राहुल गांधी के नेतृत्व पर गठबंधन के ही नेताओं के पुराने बयानों को दिखाकर विपक्षी एकजुटता पर तीखा तंज कसा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
INDI Alliance Meeting: इंडी गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली की सड़कों पर पोस्टर लगे हैं
File Photo
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • INDI गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर
  • पोस्टरों में गठबंधन के नेताओं द्वारा राहुल गांधी और कांग्रेस पर उठाये गए सवालों को दिखाया गया
  • पोस्टरों में पिनाराई विजयन से लेकर स्टालिन तक के कई नेताओं के बयान छापे गए
नई दिल्ली:

दिल्ली में आज विपक्षी I.N.D.I गठबंधन की बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में कई विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे. बैठक से पहले दिल्ली में कई जगहों पर होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर्स में इंडी गठबंधन के बड़े नेताओं के राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाये गए सवालों से जुड़े बयान लिखे और दिखाए गए हैं.

दिल्ली में अलग-अलग जगह लगाए गए पोस्टर

इन पोस्टर्स में लिखा है, 'INDI अलायन्स वाले जो आपस में लड़ रहे हैं, वो साथ क्या लड़ेंगे.' इसके साथ ही इन पोस्टर्स पर अलग-अलग नेताओं के उन पुराने बयानों को लिखा गया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा था.

एक पोस्टर में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बयान को लिखा गया है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'राहुल गांधी एक राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, लेकिन फिर भी उनमें इतनी भी समझ नहीं है जितनी कांग्रेस के एक आम स्थानीय कार्यकर्ता में होती है.'

Advertisement

एक अन्य पोस्टर में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के बयान को छापा गया है. बयान के अनुसार, '20 साल से ज्यादा समय तक कांग्रेस हमारी पीठ पर बैठकर आगे बढ़ती रही और आज उन्होंने हमारी ही पीठ में छुरा घोंप दिया.'

इंडिया गठबंधन से पहले ही अलग हो चुकी आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयानों वाले पोस्टर भी दिल्ली में देखने को मिले. एक पोस्टर में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बयान को लगाया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'गलती से भी कांग्रेस को वोट मत देना.' वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था, 'दिल्ली और पंजाब में मांएं अपने बच्चों को एक छोटी सी कहानी सुनाती हैं- एक थी कांग्रेस.'

Advertisement

ममता बनर्जी के भी बयान वाला पोस्टर दिल्ली में लगाया गया है. इस बयान में ममता ने कहा था, अगर कांग्रेस INDIA गठबंधन को नहीं चला सकती, तो मैं इसे चला सकती हूं.' ममता का एक अन्य बयान भी पोस्टरों में छापा गया है. इस बयान में उन्होंने कहा था,'कांग्रेस अपनी विश्वनीयता खो रही है. हम कांग्रेस पर निर्भर नहीं रह सकते.'

यह भी पढ़ें: दो साल बाद आज 'INDIA' ब्लॉक फिर साथ... कुछ नए साथी बने, कुछ छूटे; 23 दलों के महामंथन का एजेंडा क्या?

Featured Video Of The Day
ईरान ने इजरायल पर दागीं कई मिसाइल, हमले पर Trump का बड़ा बयान