गुजरात में सत्ता में आई AAP तो पुरानी पेंशन योजना की जाएगी लागू : CM केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी किसी सरकार को चुनने या हटाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. उन्होंने लोगों से आप को बढ़ावा देने और पिछले 27 वर्षों से गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार को हटाने के लिए काम करने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
केजरीवाल ने कहा, 'पंजाब की तरह, हम गुजरात में भी ओपीएस लागू करेंगे.'
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी सड़क पर हैं
  • उन्होंने ने कहा, 'पंजाब की तरह, हम गुजरात में भी ओपीएस लागू करेंगे.'
  • बीजेपी सरकार को हटाने के लिए काम करने का आह्वान किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वडोदरा:

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को वादा किया कि अगर गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Gujrat Assembly Election) में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब (Punjab) की तरह यहां भी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) लागू की जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आप शासित राज्य पंजाब में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने पर विचार करने के लिए एक आदेश जारी किया है.

केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ' गुजरात में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी सड़कों पर है. उनकी मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की है. मैं उन्हें गारंटी देता हूं कि जब आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी तो हम गुजरात में ओपीएस लागू करेंगे.' विधानसभा चुनाव से पहले समाज के विभिन्न तबकों से संपर्क करने के अभियान के तहत केजरीवाल एक बैठक को संबोधित करने के लिए वडोदरा में हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, 'पंजाब की तरह, हम गुजरात में भी ओपीएस लागू करेंगे.' केजरीवाल ने राज्य सरकार के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से अपना आंदोलन जारी रखने को कहा. उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ओपीएस लागू करती है तो ठीक है और अगर नहीं, तो दो महीने बाद उनकी पार्टी इसे लागू करेगी, जब मौजूदा सरकार बदल जाएगी.

केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी किसी सरकार को चुनने या हटाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. उन्होंने लोगों से आप को बढ़ावा देने और पिछले 27 वर्षों से गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार को हटाने के लिए काम करने का आह्वान किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें -
-- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर शशि थरूर पर पार्टी नेता ने परोक्ष रूप से किया कटाक्ष
-- मंगेतर की न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने वाले बेंगलुरु के डॉक्टर को बदले में मिली मौत

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Mamata Banerjee vs Election Commission, बंगाल चुनाव पर SIR का असर?
Topics mentioned in this article