हरियाणा के मोरनी में बच्‍चों से भरी बस हादसे का शिकार, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और नारनौल से आए स्कूली बच्चे मोरनी में एडवेंचर गतिविधियों के बाद पिंजौर लौट रहे थे. इसी दौरान पहाड़ी रास्ते पर बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे बस अनियंत्रित हो गई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी में एक बस के ब्रेक फेल हो गए. इस दौरान बस में करीब 50 बच्चे सवार थे.
  • बस में सवार बच्चे महेंद्रगढ़ और नारनौल से एडवेंचर गतिविधियों के बाद पिंजौर लौट रहे थे.
  • ड्राइवर नरेंद्र पाल ने बस को खाई की ओर जाने से बचाते हुए पहाड़ी दिशा में मोड़कर बड़ा हादसा टाल दिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हरियाणा के पंचकूला जिले के हिल स्टेशन मोरनी में शनिवार सुबह बच्‍चों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. बस के ब्रेक फेल हो गए थे. हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया. इस दुर्घटना के वक्‍त बस में 50 बच्‍चे सवार थे. इनमें से करीब 20 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं. घायल बच्‍चों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है. 

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है. हरियाणा के महेंद्रगढ़ और नारनौल से आए स्कूली बच्चे मोरनी में एडवेंचर गतिविधियों के बाद पिंजौर लौट रहे थे. इसी दौरान पहाड़ी रास्ते पर बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे बस अनियंत्रित हो गई. 

ये भी पढ़ें: हरियाणा में फर्जी 'VIP' का पर्दाफाश, खुद को गृह मंत्रालय का चेयरमैन बता मांग ली पुलिस एस्कॉर्ट; एक गलती से खुली पोल

ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला 

बस ड्राइवर नरेंद्र पाल ने हालात को भांपते हुए मौके पर बड़ी समझदारी दिखाई. उन्‍होंने  ब्रेक फेल होने के बाद बस को खाई की ओर जाने से बचाते हुए पहाड़ की दिशा में मोड़ दिया, जिससे बस कम गति से पहाड़ से टकरा गई और आगे जाकर के रुक गई. इस कारण से बड़ा हादसा टल गया. इससे पहले उन्‍होंने बस में सवार बच्चों को सतर्क भी किया और उन्‍हें खिड़कियों और सीटों को मजबूती से पकड़ने के लिए कहा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: ‘हमारे कागज पूरे, फिर भी छीनी जा रही जमीन', हरियाणा vs UP सीमा विवाद में सड़कों पर उतरे बागपत के किसान

बच्‍चों को अस्‍पताल में कराया भर्ती 

इस हादसे में 20 बच्‍चों को चोटें आई हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. बस में सवार बच्चों को तुरंत दूसरी बस के माध्यम से पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: PM Modi की झालमुड़ी पर सियासत क्यों? TMC को लगी मिर्ची | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article