हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी में एक बस के ब्रेक फेल हो गए. इस दौरान बस में करीब 50 बच्चे सवार थे. बस में सवार बच्चे महेंद्रगढ़ और नारनौल से एडवेंचर गतिविधियों के बाद पिंजौर लौट रहे थे. ड्राइवर नरेंद्र पाल ने बस को खाई की ओर जाने से बचाते हुए पहाड़ी दिशा में मोड़कर बड़ा हादसा टाल दिया.