6 minutes ago

Gujarat Nikay Chunav 2026 Result Live: गुजरात में  15 नगर निगमों पर हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना 28 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. इसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वोटर्स के रुझान का संकेत माना जा रहा है. 26 अप्रैल 2026 को 5 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी. जिनमें कुल 9,200 सीटें शामिल हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, 15 नगर निगमों में 55.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों में क्रमशः 65.53 प्रतिशत, 66.64 प्रतिशत और 67.26 प्रतिशत मतदान हुआ था.इन चुनावों में 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे.भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना है. 

ये भी पढ़ें- गुजरात नगर निकाय चुनाव: भाजपा, AAP या कांग्रेस, किसे मिलेगी जीत, आज आएगा रिजल्ट

Gujarat Nikay Chunav 2026 Result Live:

Apr 28, 2026 09:32 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: अंबाजी में वोट खुलसे से पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं का हंगामा

गुजरात के अंबाजी के दांता मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती होने से पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा खड़ा किया. नाराज कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हो गई.

Apr 28, 2026 09:27 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: ईवीएम से पहले गिने जा रहे बैलेट पेपर के वोट

गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों के वोटों की गिनती के दौरान ईवीएम से पहले बैलेट पेपर के वोट गिने जा रहे हैं. अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में क्रमबद्ध तरीके से वॉर्ड की ईवीएम खुलेंगी.

Apr 28, 2026 09:14 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: गुजरात में काउंटिंग के लिए खोला गया स्ट्रॉन्ग रूम

गुजरात लोकल बॉडी इलेक्शन के लिए EVM मशीनों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इसके लिए स्ट्रॉन्ग रूम खोला जा चुका है. बता दें कि चुनाव रविवार, 26 अप्रैल को हुए थे. 

Apr 28, 2026 09:12 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: गुजरात के इन चार बड़े शहरों की सीटें जानें

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में नजर राज्य के चार बड़े शहरों पर भी है. इनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट शामिल हैं. यहां पर दशकों से बीजेपी का कब्जा है. 

  • अहमदाबाद- 192
  • सूरत- 120
  • वडोदरा- 76
  • राजकोट- 72

Advertisement
Apr 28, 2026 09:10 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: अरावली जिले में वोटों की गिनती जारी

अरावली जिले की मोडासा और बायड म्युनिसिपैलिटी की 42 सीटों पर 97 उम्मीदवार मैदान में हैं. 

जिला पंचायत की 30 सीटों के लिए 87 उम्मीदवार, तालुक पंचायत की 140 सीटों के लिए 401 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. जिले के बायड, मोडासा, शामलाजी, भिलोडा, मेघराज, मालपुर, धनसुरा, साथंबा तालुका हेडक्वार्टर पर वोटों की गिनती जारी है. 

  • जिला पंचायत की 30 सीटों के लिए वोटों की गिनती 80 राउंड में हुई
  • तालुका पंचायत की 140 सीटों के लिए वोटों की गिनती 109 राउंड में हुई

Apr 28, 2026 08:27 (IST)

अहमदाबाद के एक काउंटिंग सेंटर का वीडियो देखें

 गुजरात लोकल बॉडी चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती चल रही है. ये वीडियो अहमदाबाद के एक काउंटिंग सेंटर से है. 

Advertisement
Apr 28, 2026 08:20 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: नवसारी में बैलेट पेपर के वोटों की गिनती शुरू

नवसारी के स्वामीनारायण इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 8 बजे से बैलेट पेपर के वोटों की गिनती शुरू हो गई. 9 बजे से EVM मशीन के मतों की गिनती शुरू होगी.

Apr 28, 2026 08:19 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: नवसारी महानगरपालिका के 138 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

नवसारी महानगरपालिका की कुल 52 सीटों के चुनाव में 2 सीटें निर्विरोध रहने के कारण, कुल 50 सीटों पर 65.28 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. नवसारी महानगरपालिका की 50 सीटों पर 138 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे, आज सभी का भविष्य तय होगा.

Apr 28, 2026 08:14 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: नवसारी जिले में वोटों की गिनती जारी, जल्द आएगा रिजल्ट

नवसारी जिले की 6 तालुका पंचायत, एक जिला पंचायत और गणदेवी नगर पालिका के चुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा. तालुका और जिला पंचायत मिलाकर कुल 186 सीटों में से 55 सीटें निर्विरोध रहने के कारण 131 सीटों पर मतदान हुआ था.आज जिले के 6 तालुकों में 7 स्थानों पर मतगणना हो रही है. 

Apr 28, 2026 08:12 (IST)

Gujarat Local Body Election Results 2026: अहमदाबाद में वोट काउंटिंग की वजह से कई रूट बदले गए

स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना को देखते हुए अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक पाबंदियों और रूट बदलने का ऐलान किया.

Advertisement
Apr 28, 2026 08:08 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: गुजरात में AAP-कांग्रेस ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर

 आम आदमी पार्टी गुजरात में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश में है. यहां चुनाव प्रचार का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव गुजरात में अपनी खोई हुई राजनीतिक ज़मीन वापस पाने का एक मौका हैं. वह पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है.

Apr 28, 2026 07:56 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: बीजेपी पर कांग्रेस ने लगाया डराने का आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि इनमें से कई उम्मीदवारों ने बीजेपी के डराए-धमकाए जाने, पैसों का लालच दिए जाने और राजनीतिक पद देने के प्रस्तावों की वजह से अपने नाम वापस लिए. 

Advertisement
Apr 28, 2026 07:55 (IST)

Gujarat Local Body Election Results 2026: गुजरात में 722 सीटों पर बीजेपी पहले ही जीती

गुजरात स्थानीय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 9,952 सीटों में से 722 सीटों पर बीजेपी पहले ही जीत गई. ये  फैसला बिना किसी मुकाबले के हुआ. दरअसल 1,663 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया.

Apr 28, 2026 07:51 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: आज शाम को अहमदाबाद नगर निगम को मिलेंगे नए पार्षद

अहमदाबाद में नगरनिगम के चुनाव के परिणाम मतगणना थोड़ी देर में शुरू होगी. अहमदाबाद बीके 48 वॉर्ड के 192 पार्षदों का भविष्य आज तय होगा.  एलडी कॉलेज  में 27 और गुजरात कॉलेज में 21 वॉर्ड पर मतगणना होगी. मतगणना स्थल पर पुलिस की सख्त तैनाती है.

Apr 28, 2026 07:21 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: वलसाड जिले के वापी में सबसे अधिक 72.29 % मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार, शहरी निकायों में कच्छ जिले के नवनिर्मित गांधीधाम नगर निगम में सबसे कम 46.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वलसाड जिले के वापी में सबसे अधिक 72.29 प्रतिशत मतदान हुआ. अहमदाबाद नगर निगम में मतदान प्रतिशत 51.81 रहा.

Apr 28, 2026 06:39 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: 2021 के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की हुई थी प्रचंड जीत

मार्च 2021 में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए विभिन्न नगरपालिकाओं में कुल 8,470 में से 6,236 सीटें जीतकर कांग्रेस पर बड़ी बढ़त बनाई थी.

Apr 28, 2026 06:38 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: AAP ने पहली बार 5 हजार सीटों पर उतारे हैं उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने पहली बार स्थानीय निकाय चुनावों में करीब पांच हजार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

Apr 28, 2026 06:36 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: गुजरात के इन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

गुजरात के प्रमुख उम्मीदवारों में गुजरात कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी एम. एल. निनामा, पूर्व रेडियो जॉकी आभा देसाई और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक भूपेंद्र भयानी शामिल हैं.

Apr 28, 2026 06:35 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: 9 नवनिर्मित नगर निगमों में पहली बार डाले गए थे वोट

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में नौ नवनिर्मित नगर निगमों नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, नडियाड, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर में पहली बार मतदान हुआ.

Apr 28, 2026 06:33 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: 382 मतगणना केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती

वोटों की गिनती कुल 382 मतगणना केंद्रों पर होने वाली है. गुजरात में 382 केंद्र और 838 हॉल बनाए गए हैं, यहां 6991 टेबलों पर करीब 28240 कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे

Apr 28, 2026 06:32 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live:BJP, कांग्रेस, AAP कौन मारेगा बाजी?

गुजरात में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना है. 

Apr 28, 2026 06:31 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live:15 नगर निगमों पर हुए निकाय चुनावों की वोटों की गिनती

गुजरात में 15 नगर निगमों पर हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना 28 अप्रैल को होने जा रही है. इसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वोटर्स के रुझान का संकेत माना जा रहा है.

Apr 28, 2026 06:29 (IST)

Gujarat Nikay Chunav Result Live: गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे आज

गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी.

Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India: राजस्थान के 8 साल के बच्चे ने एक फोन कॉल से रुकवाया बाल विवाह