गोवा थार हादसा: 19 साल के शौर्य गोयल को कुछ ही घंटे में जमानत, कार चला कौन रहा था इसमें उलझी पुलिस

उत्तरी गोवा के मापुसा-अंजुना मार्ग पर हुए दर्दनाक थार हादसे में अब एक नया मोड़ आ गया है. जहां पुलिस का कहना है कि गाड़ी एक युवक चला रहा था, वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीदों (Eyewitnesses) का दावा है कि हादसे के वक्त ड्राइवर को बदला गया था

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गोवा में किराए की महिंद्रा थार ने तेज रफ्तार से आई20 कार को टक्कर मारी, जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई
  • आरोपी शौर्य गोयल 19 वर्षीय नाबालिग है, जिसके खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से ड्राइविंग के मामले दर्ज किए गए
  • हादसे के वक्त ड्राइवर बदलने की बात चश्मदीदों ने कही, शुरुआत में एक लड़की गाड़ी चला रही थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गोवा:

द्वारका में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हो, कानपुर की वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार मर्सिडीज और अब गोवा में किराए की थार.. सिर्फ जगहें बदलीं लेकिन हादसे का पैटर्न लगभग एक सा है. हैरानी की बात यह है कि इन सभी घटनाओं में कार की ड्राइविंग सीट पर नाबालिग ही पाए गए. न रफ्तार का होश न इसके चलते होने वाले नुकसान का... जब मन किया किसी को भी अपना शिकार बना लिया. अब गोवा में हुए ताजा रोड रेज केस को ही ले लीजिए. लड़के ने गोवा घूमने के लिए किराए पर थार ली थी और उसने एक आई20 पर इतनी जोर की टक्कर मारी कि भोपाल से आए 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई. अब केस को अलग रंग देने के लिए उम्र छिपाने और घटना के वक्त खुद की मौजूदगी से मुंह फेर लेने वाली बातें हो रही हैं. यह भी पता चला है कि आरोपी शौर्य गोयल नाबालिग है और मात्र 19 साल का है. इस केस में चश्मदीद ने भी घटना की आंखोदेखी बताई है. 

पुलिस ने अबतक क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने बताया कि उत्तरी गोवा में लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के आरोप में एक महिंद्रा थार (नंबर: GA-03-V-5695) के ड्राइवर शौर्य गोयल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी किया था. पुलिस का कहना है कि गाड़ी शौर्य ही चला रहा था.हालांकि आज उसे बेल भी मिल गई है.बीएनएस की जिन तीन धाराओं में शौर्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ था,उनमें जमानत संभव थी. शौर्य के अलावा कार में 4 और लोग थे और चारों लड़कियां थीं. आरोपी  दर्ज एफआईआर (FIR) के अनुसार, यह घटना तब हुई जब आरोपी ड्राइवर मापुसा से अंजुना की ओर जा रहा था. हादसे के बाद घायल बुजुर्ग व्यक्ति को मापुसा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था-
➤धारा 106(1): लापरवाही से मौत का कारण बनना
➤धारा 281: सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना
➤धारा 125: दूसरों के जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालना

 

यह भी पढ़ें- "पापा, मैं था...": किराए की थार ने गोवा में आई20 को टक्कर मारी, भोपाल के पर्यटक की मौत

Advertisement

चश्मदीदों ने बताई पूरी बात

उत्तरी गोवा के मापुसा-अंजुना मार्ग पर हुए दर्दनाक थार हादसे में अब एक नया मोड़ आ गया है. जहां पुलिस का कहना है कि गाड़ी एक युवक चला रहा था, वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीदों (Eyewitnesses) का दावा है कि हादसे के वक्त ड्राइवर को बदला गया था. चश्मदीदों के अनुसार, शुरुआत में एक लड़की गाड़ी चला रही थी, लेकिन हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर बदल दिया गया. बताया जा रहा है कि यह गाड़ी मापुसा से आ रही थी और इसमें सवार लोग विनायक इलाके के थे. इस टक्कर में एक बुजुर्ग की जान जा चुकी है, जबकि अन्य की हालत गंभीर है.

इधर मां तो कुछ और ही कह रहीं

19 वर्षीय आरोपी शौर्य की मां शिल्पी गोयल ने कहा कि पीड़ित की मौत हार्ट अटैक से हुई थी.उन्होंने दावा किया कि एंबुलेंस आने में काफी देर हुई. लगभग 45 मिनट बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची थी. उन्होंने कहा कि उनका बेटा घटनास्थल से भागा नहीं था.शौर्य अपने स्कूल दोस्तों के साथ गोवा गया था और उन्हें इसकी पूरी जानकारी थी.मां के अनुसार, उनका बेटा पुलिस जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा था और इसी के आधार पर उसे जमानत मिली.उन्होंने कहा कि शौर्य शराब के नशे में नहीं था.उसका ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया था और रिपोर्ट निगेटिव आई थी.शिल्पी गोयल ने बताया कि पूरा मामला उनके बेटे के लिए बेहद मानसिक रूप से झकझोर देने वाला रहा है, इसलिए उन्होंने उसे काउंसलर के पास भेजा है.उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना बहुत दुखद थी.
 

Advertisement

घटना कैसे हुई?

उत्तरी गोवा के मापुसा-अंजुना मार्ग किराए की थार ने एक आई20 कार को टक्कर मार दी जिसके बाद उसमें बैठे 65 साल के बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचा नहीं पाए. इस हादसे में दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. आई 20 में सवार पांच महीने का बच्चा बाल-बाल बच गया.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Exit Poll के आंकड़ों पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान