भूमि विवाद में बच्ची को JCB के आगे फेंका... वीडियो देख कांप उठेगी रूह

पंचायत भूमि को लेकर चल रहे विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी डेढ़ साल की मासूम पोती को जेसीबी के आगे फेंक दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हरियाणा के रेवाड़ी जिले के ढाणी ठेठरबाढ़ गांव में पंचायत भूमि समतलीकरण के दौरान विवाद उत्पन्न हुआ था.
  • विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी डेढ़ साल की पोती को जेसीबी मशीन के सामने फेंक दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई.
  • सरपंच प्रतिनिधि ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है, जो मामले की जांच कर रही है और आगे कार्रवाई करेगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव डहीना स्थित ढाणी ठेठरबाढ़ में पंचायत भूमि को लेकर चल रहा विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब जमीन समतलीकरण के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी डेढ़ साल की पोती को जेसीबी मशीन के सामने फेंक दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है.

जानकारी के अनुसार पंचायत द्वारा होली चौक स्थित पंचायती भूमि को समतल कराने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई थी. यह भूमि पहले ही अतिक्रमण मुक्त कराई जा चुकी थी. इसी दौरान एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा और काम में बाधा डालने लगा. विरोध के दौरान उसने अपनी मासूम पोती को जेसीबी के आगे फेंक दिया, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए. मामले को लेकर सरपंच प्रतिनिधि ने पुलिस को शिकायत दी है.

पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की ओर से ढाणी ठेठरबाढ़ गांव में होली चौक स्थित पंचायती भूमि से वर्षों पुराने अवैध कब्जे को हटाया गया था. ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की. कब्जाधारियों ने शुरुआत में विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही.

बताया गया है कि गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थल होली चौक पर माता मंदिर के पास दो लोगों द्वारा लंबे समय से कब्जा किया गया था, जिससे आमजन के आवागमन और पूजा-अर्चना में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी. इस संबंध में प्रशासन को कई बार शिकायतें मिल चुकी थीं. शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई.

Advertisement

ये भी पढें:-  AI समिट में बवाल करने वालों को 5 दिन की पुलिस रिमांड, कोर्ट ने सुनाया फैसला, जानिए सुनवाई में क्या-क्या हुआ

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के 'पाताल' में परमाणु मिसाइल? Trump | Putin | Kachehri | Meenakshi Kandwal