गाजियाबाद में डिप्रेशन ने ली महिला डॉक्टर की जान, 18 महीने पहले हुआ था तलाक, 7वीं मंजिल से लगाई छलांग

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक महिला डॉक्टर ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गाजियाबाद में महिला ने डॉक्टर ने 7वी मंजिल से लगाई छलांग
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गाजियाबाद में रविवार की शाम राजनगर एक्सटेंशन में बड़ी घटना सामने आई है.
  • यहां 40 साल की एक महिला डॉक्टर ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
  • बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर लंबे समय से तनाव से जूझ रही थी. उनका तलाक हुआ था.
गाजियाबाद:

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रविवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक महिला ने अपनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. महिला की पहचान गाजियाबाद की जानी-मानी डॉक्टर हमीका अग्रवाल के रूप में हुई है. नीचे गिरने से उनके सिर में चोटें लगी थी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया. लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों लगातार तनाव में चल रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है. 

18 महीने पहले हुआ था तलाक 

मृतक डॉक्टर हमीका अग्रवाल के पिता भी प्रसिद्ध मनोचिकित्सा हैं, जिनका नाम डॉ आर चंद्रा है. उन्होंने बताया कि करीब 18 महीने पहले डॉ हमीका का अपने पति से तलाक हो गया था. जिसके बाद से ही वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थीं. वह राजनगर एक्सटेंशन के ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में अकेले ही रहती थी. खास बात यह है कि हमीका अग्रवाल खुद मनोचिकित्सक थी और लोगों की काउंसलिंग करती थी. लेकिन उसके बाद भी वह इतने तनाव में चली गई की उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया. 

ये भी पढ़ेंः कर्ज के बोझ तले दबा परिवार, IIM पासआउट ने पत्नी और बेटी संग किया सुसाइड; नोट में क्या लिखा?

जांच में जुटी गाजियाबाद पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement

पुलिस ने उनके माता-पिता से भी पूछताछ की है. जबकि आसपास के लोगों से भी जानकारी ली है. पुलिस हर एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है. क्योंकि जो खुद दूसरो को तनाव से दूर रहने की सलाह देती थी. वह खुद इतने तनाव में चली गई थी.

ये भी पढे़ंः पानी प‍ीने गया 4 साल का मासूम टैंक में डूबा... तड़प तड़प कर न‍िकली जान; नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही फ‍िर आई सामने

Advertisement

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Featured Video Of The Day
पप्पू यादव पर चाकू से हुआ हमला?

Topics mentioned in this article
Ghaziabad News
Ghaziabad News Today
Ghaziabad Doctors
Female Doctor Commits Suicide