अगर इग्नोर किया तो... पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी

सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को धमकी वाले इस ऑडियो में तथाकथित गोल्डी बराड़ को ये कहते सुना जा सकता है कि अगर उन्होंने उसे इग्नोर किया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी दी है, जिसका ऑडियो वायरल हुआ है
  • गोल्डी बराड़ ने गिप्पी ग्रेवाल को उसके मैसेज का जवाब न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है
  • सुखबीर सिंह बादल ने गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा हटाए जाने के बाद पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़:

पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को धमकी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ऑडियो शेयर करते हुए दावा किया कि गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है. हालांकि इस ऑडियो की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन ऑडियो में कॉल करने वाला गिप्पी ग्रेवाल से कहता सुनाई दे रहा है कि सिंगर ने उसके पहले के मैसेज का जवाब नहीं दिया.  

सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी

ऑडियो में कॉल करने वाले को यह कहते सुना जा सकता है कि गिप्पी ग्रेवाल उसके मैसेज को अनदेखा न करे, वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ साल 2022 में मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों में से एक है. अब उसके निशाने पर गिप्पी ग्रेवाल बताए जाते हैं. गिप्पी ग्रेवाल को कथित धमकी भरी ऑडियो क्लिप शेयर करते हुए सुखबीर बादल ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर पंजाब सरकार की आलोचना की. 

सुखबीर बादल ने पोस्ट में क्या लिखा?

सुखबीर सिंह बादल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, यह जानकर बहुत दुख हुआ कि सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से धमकी मिली है. यह सब तब हुआ जब उनकी सुरक्षा इसलिए हटा ली गई, क्योंकि वह हाल ही में मेरे आवास पर मुझसे मिलने आए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और अगर गिप्पी ग्रेवाल के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार सीएम होंगे. उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की मौत के लिए भी सुरक्षा हटाए जाने को जिम्मेदार ठहराया.

Advertisement

बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल को धमकी वाले इस ऑडियो में तथाकथित गोल्डी बराड़ को ये कहते सुना जा सकता है कि अगर उन्होंने उसे इग्नोर किया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. कॉल करने वाले ने पहले से आलोचनाओं को शिकार हो रही गिप्पी की अपकमिंग मूवी 'अकाल' का भी जिक्र किया. दरअसल कुछ सिख समुदायों का दावा है कि इस फिल्म में सिखों के इतिहास और सिख वैल्यूज और गलत तरह से दिखाया गया है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel BIG BREAKING: 'जंग तुमने शुरू की खत्म नहीं कर पाओगे' ईरान का पलटवार | Sucherita Kukreti