गंगा एक्सप्रेसवे से 12 जिले नहीं, यूपी का कोना-कोना होगा कनेक्ट, पूर्वांचल-बुंदेलखंड से दिल्ली, हरिद्वार तक तेज रफ्तार

Ganga Expressway Route: गंगा एक्सप्रेसवे का रूट 12 जिलों के बीच मेरठ से प्रयागराज के बीच ऐसे बनाया गया है कि उत्तर प्रदेश के अन्य बड़े एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट किया जा सकेगा. पीएम मोदी हरदोई से इसका उद्घाटन करने वाले हैं. आइए देखते हैं पूरी डिटेल

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Ganga Expressway route: गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक यूपी के 12 जिलों को जोड़ते हुए 594 किलोमीटर लंबा होगा
  • यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लिंक होगा
  • प्रयागराज से बलिया तक एक्सप्रेसवे के फेज दो में विस्तार किया जाएगा जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समानांतर होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

Ganga Expressway Latest Update: गंगा एक्सप्रेसवे न केवल मेरठ से प्रयागराज तक उत्तर प्रदेश के 12 जिलों को जोड़ेगा, बल्कि यूपी का कोना-कोना भी इससे कनेक्ट होगा. इसके लिए गंगा एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल, बुंदेलखंड, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसे एक्सप्रेस-वे से लिंक करने की तैयारी है.ये सभी लिंक बनते ही गंगा एक्सप्रेसवे सिंगल रोड ही नहीं, बल्कि हरिद्वार से बलिया और दिल्ली से बिहार तक का सबसे बड़ा हाईस्पीड कॉरिडोर बन जाएगा. 594 किलोमीटर का ये एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा. 

1. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) से लिंक

यह गंगा एक्सप्रेसवे का शुरुआती मार्ग है.मेरठ के बिजौली गांव के पास यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ता है.इससे दिल्ली और NCR के लोग सीधे गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे. दिल्ली से प्रयागराज का सफर जो 12-14 घंटे का है, वह 6-7 घंटे रह जाएगा.

2. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 

उन्नाव जिले के पास गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक विशाल इंटरचेंज बनाया गया है.इससे आगरा, कानपुर और लखनऊ के यात्रियों को गंगा एक्सप्रेसवे के लिए एक सीधा गलियारा मिल जाएगा. एक एक्सप्रेसवे से उतरकर सीधे दूसरे पर चढ़ सकेंगे.

Ganga Expressway route

3. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रयागराज से एक लिंक रोड का प्रस्ताव है.प्रयागराज के पास से इसे वाराणसी-प्रयागराज हाईवे और फिर आगे चलकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ने की योजना है.इससे वेस्ट यूपी में मेरठ से नोएडा और पूर्वी यूपी  में गाजीपुर, बलिया तक संपर्क बनेगा.

Advertisement

4. हरिद्वार तक नेटवर्क

इसे ऊपरी गंगा नहर के जरिये हरिद्वार की ओर जाने वाले एक्सप्रेसवे से भी लिंक करने की तैयारी है. इससे प्रयागराज से सीधे उत्तराखंड (हरिद्वार, ऋषिकेश) की कनेक्टिविटी हो जाएगी.

5. दिल्ली और हरियाणा से लिंक

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और कुंडली मानेसर पलवल (KMP) के जरिये ये गंगा एक्सप्रेसवे हरियाणा के औद्योगिक शहर सोनीपत, पानीपत से सीधे कनेक्ट होगा.उत्तराखंड के हरिद्वार और देहरादून से प्रयागराज तक का समय आधा हो जाएगाय. प्रयागराज से वाराणसी की दूरी कम होने से बिहार के यात्रियों को लाभ.

Advertisement

6. गंगा-पूर्वांचल लिंक 

ये गंगा एक्सप्रेसवे फेज-2 (Prayagraj-Ballia Extension) का हिस्सा है. इसे प्रयागराज से बलिया तक ले जाने की योजना है.यह इसे सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समानांतर लाएगा और बिहार की सीमा बक्सर तक कनेक्टिविटी देगा.

7. हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का एक्सटेंशन 

मेरठ से इसे आगे हरिद्वार उत्तराखंड तक जोड़ने के लिए एक लिंक रोड प्रस्तावित है. इससे प्रयागराज (संगम) और हरिद्वार (गंगा द्वार) के बीच की दूरी मात्र कुछ घंटों की रह जाएगी.

ये भी पढ़ें - यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से होकर बिहार, नेपाल बॉर्डर तक जाएगा, दिल्ली NCR को भी फायदा

8. फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे

यह एक 92 किमी लंबा ग्रीनफील्ड लिंक है. जो गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा.यह लिंक उन यात्रियों के लिए गेम-चेंजर होगा जो एक्सप्रेसवे के बीच में अपनी दिशा बदलना चाहते हैं. मानो शाहजहांपुर से सीधे आगरा की ओर मुड़ना हो.

Advertisement

9. जेवर एयरपोर्ट लिंक 

गंगा एक्सप्रेसवे के 44वें किलोमीटर (बुलंदशहर के पास) से एक विशेष लिंक रोड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport Link) को जोड़ेगी. पश्चिमी और अवध के लोग बिना दिल्ली या नोएडा के ट्रैफिक में फंसे सीधे एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे.

10. गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे 

उत्तर प्रदेश सरकार एक नया 700-750 किमी लंबा एक्सप्रेसवे प्लान कर रही है जो शामली से गोरखपुर तक जाएगा. यह रूट मेरठ और आसपास गंगा एक्सप्रेसवे को क्रॉस करेगा या उसके समानांतर चलेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- यूपी में 63 KM का सबसे छोटा और सबसे महंगा एक्सप्रेसवे भी तैयार, दिल्ली-देहरादून और गंगा एक्सप्रेसवे के बाद मई में उद्घाटन होगा

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा

प्रयागराज के पास गंगा एक्सप्रेसवे और चित्रकूट से शुरू होने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक इंटर लिंक हाईवे की तैयारी है. इससे बुंदेलखंड का पिछड़ा क्षेत्र सीधे पश्चिम यूपी और दिल्ली-NCR के औद्योगिक गलियारे से जुड़ जाएगा.

Featured Video Of The Day
लेबनान में दहलाने वाली इजरायली एयरस्ट्राइक, नेतन्याहू के सख्त आदेश के बाद बिछी 14 लाशें