दिल्ली के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, सीएम आवास भी आ सकता है चपेट में

Yamuna Water Level: पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना के जलस्तर में अगले कुछ दिन और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है. अगर ऐसा होता है तो दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस सकता है.

Advertisement
Read Time: 15 mins

दिल्ली में यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर, कई इलाकों में घुसा पानी

नई दिल्ली:

दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. दिल्ली के बोट क्लब में पानी भरने की वजह से वहां आने जाने वाले लोगों को नाव का इस्तेमाल करना पड़ा है. राजधानी में यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच चुका है जो अपने आपमें एक रिकॉर्ड है. बुधवार रात तक यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर था. यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है. दिल्ली के उपराज्यपाल ने आपदा प्रबंधन विभाग की आपात बैठक बुलाई है. 

Advertisement

सीएम आवास के पास पहुंचा बाढ़ का पानी

यमुना का पानी सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बेहद करीब पहुंच चुका है. मिल रही जानकारी के अनुसार अगर यमुना के जलस्तर में ऐसे ही बढ़ोतरी जारी रही तो अगले कुछ दिनों में बाढ़ का पानी सीएम आवास में भी घुस सकता है. हालांकि, अभी बाढ़ का पानी सीएम आवास से करीब 500 मीटर दूर है. 

बुधवार रात 208.05 मीटर था जलस्तर

गुरुवार की सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच गया.यमुना का यह जलस्तर आज तक का एक रिकॉर्ड है. इससे पहले बुधवार की रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर तक पहुंच गया था. यमुना के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतीर का असर दिल्ली में यमुना नदी के पास बसे इलाकों में दिखने लगा है. हालात कुछ ऐसे हैं कि यमुना के पास बसी बस्तियों में कई फीट पानी भर चुका है. इतना ही नहीं यमुना बाजार की दीवार से पानी भी रिसने लगा है. दिल्ली में बाढ़ के खतरे के बीच प्रशासन भी सतर्क है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना के जलस्तर को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की आपात बैठक बुलाई है. यह मीटिंग दोपहर 12 बजे होगी.

Advertisement

मौसम विभाग की चेतावनी

दिल्ली में यमुना के जलस्तर में अगले कुछ दिनों में गिरावट की संभावनाएं कम ही है. इसकी वजह है मौसम विभाग की पहाड़ी राज्यों को लेकर जारी की गई चेतावनी. मौसम विभान ने कहा कि पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक रुक रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा. अगर ऐसा होता है तो इससे पहाड़ी नदियों के साथ-साथ दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों से होकर गुजरने वाली नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का दौर जारी रह सकता है. 

Advertisement