VIDEO: कोई रोया तो कोई चीखा-चिल्लाया... जब बीच हवा में बेकाबू हो गई फ्लाइट, 4 घंटे तक डर के साये में रहे यात्री

हैदराबाद से हुबली जा रही एक विमान में हालात तब बिगड़ गए, जब तकनीकी खराबी के कारण विमान बेकाबू हो गया. करीब 4 घंटे तक यात्री फंसे रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विमान में 4 घंटे तक दहशत का माहौल रहा.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • Fly91 एयरलाइंस की फ्लाइट IC3401 में तकनीकी खराबी के कारण विमान हब्बली के पास बेकाबू हो गया था
  • विमान करीब 4 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा और बाद में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर लैंड किया गया
  • तकनीकी खराबी के कारण पायलटों ने हब्बली में लैंडिंग का फैसला बदलकर विमान को डायवर्ट किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

आप विमान से कहीं जा रहे हों और उसमें तकनीकी खराबी आ जाए और विमान बेकाबू हो जाए तो क्या होगा? जाहिर है कि आप घबरा जाएंगे. विमान में दहशत का माहौल हो जाएगा. ऐसा ही कुछ हुबली जाने वाली फ्लाइट में हुआ. विमान जब हवा में था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आई जिसके बाद उसे बेंगलुरु डायवर्ट किया गया है. बीच हवा में मचे इस डर के माहौल में यात्री चीखने-चिल्लाने लगे.

हुआ ये Fly91 की एक फ्लाइट बीच हवा में तकनीकी खराबी के कारण बेकाबू हो गई. इससे यात्री करीब 4 घंटे तक बीच हवा में दहशत में रहे. गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ और सब यात्री सुरक्षित रहे.

यह भी पढ़ेंः बोर्डिंग पास पर ‘RR' दिखे तो क्या होता है इसका मतलब, जान जाएंगे तो दूर हो जाएगी टेंशन

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, Fly91 एयरलाइंस की फ्लाइट IC3401 रविवार दोपहर करीब 3 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी. उसे शाम 4:30 बजे हुबली में लैंड करना था. हालांकि, जब विमान हुबली के करीब पहुंचा तो उसमें तकनीकी खराबी आ गई. इसके चलते पायलटों को लैंडिंग का फैसला बदलना पड़ा.

फ्लाइट करीब 4 घंटे तक हवा में ही रही और मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा जैसे इलाकों के ऊपर चक्कर लगाती रही. इस दौरान हालात को संभालने और सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने की कोशिशें जारी थीं. तनाव भरे पलों और बार-बार की गई कोशिशों के बाद, आखिरकार विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया और शाम करीब 7:30 बजे वहां सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः आसमान में 'देवदूत' बनीं मणिपुर की बेटी, फ्लाइट में बचाई 21 साल की युवती की जान, CM ने भी किया सलाम

विमान में बैठे कुछ यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बनाया है, जिसमें दिख रहा है कि यात्री डर के मारे कांप रहे थे. उनमें से कई लोग प्रार्थना कर रहे थे तो कई लोग रोने लगे थे.

इस बीच, यात्रियों के परिजनों ने Fly91 एयरलाइंस को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने एयरलाइंस पर संचार की कमी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई भी सही जानकारी या अपडेट नहीं दिया गया.

यह भी पढ़ेंः 148 यात्रियों को दिल्ली ले जा रही फ्लाइट के कॉकपिट में दिखा धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz में Indian Tanker पर Firing: Crew Member का Frightening Distress Audio Leak Viral