रात को नूडल्स खाकर सो गया परिवार, सुबह सबकी मौत; घर से 5 लोगों के शव मिले

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है. शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ग्रेटर नोएडा के नगला श्री पदम गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है
  • मृतकों में माता-पिता महेश और ललिता तथा उनके तीन बच्चे लड्डू, मिष्टी और साक्षात शामिल हैं
  • पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है

ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इसमें माता-पिता और तीन बच्चे शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हैं. घर के आसपास गांव वालों की भीड़ जमा हो गई है. पृथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

नोएडा पुलिस ने क्या बताया?

नोएडा पुलिस ने बताया, '17 अक्टूबर को रबूपुरा पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि नगला श्री पदम गांव में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है. मृतकों में 37 साल के महेश, 35 साल की ललिता, 11 साल के लड्डू, 7 साल की मिष्टी और 3 साल का साक्षात शामिल है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीनियर अधिकारी, एम्बुलेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. एक फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है. शवों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

जानकारी के अनुसार मामला रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव का है. पति-पत्नी अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ रात में खाना खाकर सोए थे. सुबह जब पूरा परिवार नहीं जगा तो लोगों को शक हुआ. जब लोगों ने देखा तो पांचों के शव बिस्तर पर मिले.

प्रथम दृष्टया, यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है. स्थानीय निवासियों और मृतक महेश की मां के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने पिछली रात नूडल्स खाए थे. मौत के सटीक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें | सेंट्रल नोएडा में 3 करोड़ की चोरी का खुलासा, 3172 पेटीएम मशीनें बरामद; 3 शातिर चोर गिरफ्तार

Advertisement

Topics mentioned in this article
Greater Noida
Greater Noida  News
Greater Noida Accident
Greater Noida Crime
Greater Noida Crime News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं