दिल्ली के उद्योग भवन के पास 23 जून की रात आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक मजदूर बस्ती में बिजली के पैनल में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया. आग तेजी से बस्ती में फेल गई. जिससे लोग घरों से बाहर निकलकर भागे. घटना की जानकारी लगते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. बताया जा रहा है कि रात में आग लगी थी, जहां सुबह 5 बजकर 10 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया था. बताया जा रहा है कि रात से ही आग बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां लगी हुई थी. लेकिन आग भीषण थी. ऐसे में बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है.
बिजली के पैनल से भड़की आग
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग बिजली के पैनल से शुरू हुई थी. जो धीरे-धीरे आसपास के इलाके में फेल गई. आग यहां रहने वाले अस्थायी श्रमिक कक्षों में फैल गई. जिससे इन कमरों में रखा पूरा सामान जल गया. हालांकि मजदूर आग लगने की घटना के तुरंत कमरों से बाहर आ गए थे. ऐसे में किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई. किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है. लेकिन आग लगने की वजह से मजदूरों का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है. उन्होंने बताया कि आग तेजी से फैली थी. ऐसे में कमरों से जल्द बाहर निकल आए. लेकिन सामान को बाहर नहीं निकल पाए.
आग बुझाने में लगे 3 घंटे
दिल्ली के फायर अधिकारी संदीप दुग्गल ने कहा ने बताया कि भवन के पास मजदूरों के रहने के लिए एक अस्थायी निर्माण है. उनका कैंप यहीं लगा है. यहां छोटे एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल हो रहे हैं और अंदर बिजली के तार भी फैले हुए हैं, इसलिए हम आग लगने की सही वजह तो नहीं बता सकते लेकिन इन 2 वजहों में से कोई एक हो सकती है. इसमें लगभग 25 गाड़ियां शामिल थीं. आग बुझाने में लगभग तीन घंटे लगे.
उद्योग भवन के पास रात में 3 बजे लगी आग
दिल्ली में उद्योग भवन के पास बस्ती में आग रात में 3 बजे फैली थी. हालांकि आग लगने की घटना के तुरंत बाद ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हो गई थी. लेकिन आग भीषण थी. ऐसे में 2 घंटे से ज्यादा का समय लग गया और सुबह के वक्त आग पर काबू पाया जा सका. सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर आग पर काबू पाने की जानकारी प्रशासन की तरफ से दी गई थी. हालांकि यहां कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि आग फिर से न भड़के.
वहीं जिस बस्ती के पास आग लगी थी. उस जगह पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ताकि दोबारा से आग फिर से न भड़के. मौके पर दमकल विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां मौजूद हैं. बस्ती के लोगों को आग लगने के बाद तुरंत घरों से बाहर निकाल लिया गया था.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में लूट: 4000 किलोमीटर तक पीछा, 8 राज्यों में चला ऑपरेशन… बरामद हुए 1 करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपये