'श्री कृष्ण ने भी अर्जुन से जिहाद की बात की थी...' : पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान पर बवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद पर काफी चर्चा गई.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
भाजपा ने पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा.
नई दिल्ली:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने गुरुवार को दावा किया कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद पर काफी चर्चा गई.

"गोमूत्र में गंगा, गोबर में लक्ष्मी का वास" : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री का बयान

उन्होंने कहा कि जब सही इरादों और सही चीजें करने के बावजूद भी कोई नहीं समझता है तो यह अवधारणा सामने आई कि बल का प्रयोग किया जा सकता है.

'मुस्लिम लक्ष्मी की पूजा नहीं करते, क्या वे अमीर नहीं होते? : BJP विधायक के बयान से हुआ बवाल

पाटिल ने दावा किया, ‘यह केवल कुरान में नहीं है, बल्कि महाभारत, गीता में भी है, श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद के बारे में बात करते हैं और यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है.'

Advertisement

पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘आम आदमी पार्टी (आप) के गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल गौतम के बाद हिंदू घृणा और वोट बैंक की राजनीति में पीछे न रहते हुए कांग्रेस के शिवराज पाटिल का कहना है कि श्री कृष्ण ने अर्जुन को ‘जिहाद' सिखाया था.'

नवरात्रि के दौरान हिंदुओं के लिए माला बनाते हैं मुसलमान

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान से कैसे हुआ अमेरिकी पायलट का Rescue? |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article