बंगाल चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

चुनाव आयोग ने वोटिंग वाले दिन निष्पक्षता न बरतने और दुर्व्यवहार को लेकर कई अधिकारियों के निलंबन समेत अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का आदेश जारी किया था. अब उन पर एक्शन हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर लगे कुछ अधिकारियों पर गिरी गाज.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में पांच पुलिस अफसरों को सस्पेंड किया गया है
  • सस्पेंड किए गए अफसरों में आईपीएस, एसडीपीओ और प्रभारी निरीक्षक शामिल हैं, जिन्हें निलंबित किया गया है
  • चुनाव आयोग ने इन अधिकारियों पर गंभीर दुर्व्यवहार और पक्षपात के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोपी पाए गए पुलिस अफसरों पर गाज गिर गई है. पांच पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है, इनमें आईपीएस समेत एसडीपीओ और प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं. इन अधकाकियों के सस्पेंशन के निर्देश चुनाव आयोग ने दिए थे. अब इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है. दरअसल इन अधिकारियों पर गंभीर दुर्व्यवहार और पक्षपात करने के आरोप लगे हैं. इन पर चुनाव आयोग का चाबुक चल गया है.

चुनाव आयोग ने वोटिंग वाले दिन निष्पक्षता न बरतने और दुर्व्यवहार को लेकर कई अधिकारियों के निलंबन समेत अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का आदेश जारी किया था.

  1. संदीप गरई, आईपीएस, अतिरिक्त एसपी, डायमंड हार्बर 
  2. सजल मंडल, एसडीपीओ, डायमंड हार्बर
  3.  मौसम चक्रवर्ती, प्रभारी निरीक्षक, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन
  4. अजय बाग, प्रभारी निरीक्षक, फाल्टा पुलिस स्टेशन
  5. सुभेच्छा बाग, प्रभारी अधिकारी, उस्ती पुलिस स्टेशन

इन पांच अफसरों को सस्पेंड किया गया है. वहीं डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशानी पाल को  चुनाव जैसे संवेदनशील मामलों में अपने अधीनस्थ अधिकारियों की ओर से अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए चेतावनी जारी की गई है.

 निलंबन लिस्ट में पहला नाम ASP संदीप गराई का

निलंबित किए गए सभी पुलिस अधिकारी डायमंड हार्बर क्षेत्र के हैं. चुनाव आयोग ने इनके खिलाफ उपलब्ध सबूतों के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए थे. इन सभी पर कदाचार और पक्षपात का आरोप है. सस्पेंड किए गए अधिकारियों की लिस्ट में पहला नाम डायमंड हार्बर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संदीप गराई का है.  उनके खिलाफ सबूतों समेत एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जा सकती है.

Advertisement

चुनाव के दौरान हुई थी छिटपुट झड़प

दरअसल 23 अप्रैल को बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगहों से छिटपुट झड़प की घटनाएं सामने आई थीं. बीजेपी उम्मीदवारों पर हमला हुआ. एक को तो दौड़ाकर पीटा गया.
 

ये भी पढ़ें-Analysis: 'आधी आबादी' जिस तरफ जीत उस तरफ, आंकड़े दे रहे गवाही; बंगाल में बंपर वोटिंग के क्या संकेत?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव के मुद्दे पर जब बीच डिबेट आपा खो बैठे AAP प्रवक्ता! | Sucherita Kukreti