राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का जदयू ने समर्थन देने का किया ऐलान

अगर द्रौपदी मुर्मू चुनी जाती हैं तो वो भारत के इतिहास में पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. साथ ही अगर वो चुनाव जीतती हैं तो प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू के उम्मीदवारी का समर्थन करेगी जदयू
पटना:

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू का नाम तय किया गया है. यह निर्णय मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया. बैठक के बाद जेपी नड्डा ने ऐलान किया कि झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी. जनता दल यूनाइटेड ने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू  की उम्मीदवारी का समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. ये घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने की है. 

राजीव रंजन ने ट्वीट किया, जनता दल (यू) द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है. राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. 

इस बीच, लोक जन शक्ति (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन किया. इसके बाद चिराग पासवान ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की बात कही है.  चिराग ने ट्वीट किया, 'NDA के द्वारा द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना हमारे लिए गर्व की बात है. देश में ऐसा पहली बार होगा जब एक आदिवासी समाज से आने वाली बेटी देश के सर्वोच्च पद का दायित्व ग्रहण करेगी. लोजपा (रामविलास) भाजपा के इस फैसले का पूर्ण रुप से समर्थन करती है. '

अगर द्रौपदी मुर्मू चुनी जाती हैं तो वो भारत के इतिहास में पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. साथ ही अगर वो चुनाव जीतती हैं तो प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी. अगर वो जीतती हैं तो ओडिशा राज्य से आने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला गवर्नर रही हैं. वो ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता रही हैं, जिन्हें किसी भारतीय राज्य में गवर्नर बनाया गया हो और जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया हो. 

Advertisement

विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है.मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. विपक्षी उम्मीदवार के रूप में सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होना अब तय माना जा रहा है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है. 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है.

ये भी पढ़ें-

ये भी देखें-कौन हैं एनडीए की राष्‍ट्रपति पद की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू ?

Featured Video Of The Day
Navratri 2025: गरबे पर क्यों मचा है सियासी तूफ़ान? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article