मोदी सरकार को परिसीमन बिल पर तीन दिन में मिला 6 दलों का साथ, 38 सांसदों का समर्थन बढ़ा, INDIA ब्लॉक में हलचल

संसद के विशेष सत्र में सोमवार को परिसीमन बिल पेश किया जाएगा. सरकार को ये बिल पास होने की पूरी उम्मीद है. वह इसलिए भी क्योंकि इंडिया ब्लॉक की ही कई पार्टियां अब सरकार के साथ आ गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मोदी सरकार ने तीन दिनों में तमिलनाडु की डीएमके, तेलंगाना की बीआरएस समेत कई पार्टियों का समर्थन प्राप्त किया है
  • 6 बड़ी पार्टियां INDIA से अलग होकर लोकसभा और राज्यसभा में कुल 59 सांसदों के साथ सरकार का समर्थन कर रही हैं
  • लोकसभा में एनडीए की संख्या बढ़कर 320 हो गई है और समर्थन मिलते ही दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है
नई दिल्ली:

परिसीमन बिल को पास कराने की कोशिश में जुटी मोदी सरकार को बीते तीन दिनों में बड़ी सफलता मिली है. तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी डीएमके, तेलंगाना की बीआरएस, आंध्र के जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस ने मोदी सरकार के बिल के लिए समर्थन देने का फैसला लिया है. 

इसके अलावा, झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से भी समर्थन के संकेत मिल रही है. महाराष्ट्र की एनसीपी-एसपी ने भी समर्थन का ऐलान किया है. वहीं UPPL भी इस बिल के साथ आने को तैयार है. 

इस तरह तीन दिन के अंदर एनडीए सरकार ने बड़ी सफलता पाई है और इस बिल को पास कराने के लिए बहुमत के बेहद करीब है.

इंडिया ब्लॉक को कितना झटका?

कुल मिलाकर इंडिया ब्लॉक को अब तक 6 बड़े झटके लग चुके हैं. 6 पार्टियां उससे अलग जाती दिख रही हैं.

Advertisement

इन 6 पार्टियों के लोकसभा में 38 और राज्यसभा में 21 सांसद हैं. लोकसभा में सबसे ज्यादा 22 सांसद डीएमके के हैं. उसके बाद 8 सांसद एनसीपी-एसपी और 4 सांसद वाईएसआर कांग्रेस के हैं. झामुमो के 3 और UPPL का एक सांसद है.

वहीं, राज्यसभा में डीएमके के 8, वाईएसआर कांग्रेस के 3, बीआरएस और झामुमो के 3-3, UPPL के 2 और एनसीपी-एसपी का एक सांसद है.

Advertisement

यह भी पढ़ें | परिसीमन बिल पर तैयारियां तेज, लोकसभा में सोमवार को कब क्या होगा; आया पूरा एजेंडा

संसद का गणित कैसे बदला?

चूंकि ये संविधान संशोधन बिल है, इसलिए इसे पास कराने के लिए दो-तिहाई यानी 360 सांसदों का समर्थन जरूरी है. अप्रैल में जब बिल पेश हुआ था, तब सरकार ये आंकड़ा नहीं जुटा पाई थी.

लेकिन अप्रैल और दिसंबर की स्थिति काफी बदल गई है. टीएमसी के 20 और शिवसेना के 6 बागी सांसदों के आने के बाद एनडीए की ताकत लोकसभा में बढ़ गई है. अब एनडीए सांसदों की संख्या बढ़कर 320 तक पहुंच गई है.

अगर सभी 6 पार्टियों से समर्थन मिलता है तो सरकार के पास लोकसभा में 358 सांसदों का समर्थन हो जाएगा.

अभी भी दो-तिहाई बहुमत से 2 सीटें कम हैं. लेकिन छोटी पार्टियों से भी साथ मिल गया तो सरकार आसानी से इस बिल को पास करा लेगी.

Advertisement

इसी तरह राज्यसभा में भी सरकार इसे पास करा लेगी. राज्यसभा में अभी 244 सीटें हैं. एनडीए के पास 154 सांसद हैं. 6 पार्टियों के 21 सांसद हैं. इससे 175 सांसदों का समर्थन मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें | डीएमके लेगा बदला या खुद सोनिया गांधी, राहुल और खरगे की चेन्नई दौड़ से कुछ बदलेगा?

Advertisement

क्या है इस बिल में?

यह बिल पास हो जाता है तो फिर लोकसभा सीटों का परिसीमन होगा. इसके बाद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 850 तक पहुंच जाएगी.

प्रस्तावित बिल में सभी राज्यों में लोकसभा सीटें 50-50% तक बढ़ाने का प्रावधान है. यानी, यूपी में अभी 80 सीटें हैं तो परिसीमन के बाद 120 हो जाएंगी.

इसके अलावा, परिसीमन के बाद ही लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा. 33% आरक्षण लागू होने के बाद लोकसभा की लगभग 283 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी.

Featured Video Of The Day
NDTV क्रिएटर्स मंच: बद्री नारायण और मोहित जोशी बोले, नई पीढ़ी तक पहुंचानी होगी काशी की कहानी

Topics mentioned in this article
Delimitation Bill
Delimitation Bill 2026
Lok Sabha
Parliament Special Session
INDIA Alliance

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं