दिल्ली में सर्दी ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, पालम में कल सबसे कम तापमान दर्ज

दिल्ली और आसपास के राज्यों के लोग पिछले कई दिनों से बहुत घने कोहरे और शीतलहर की मार झेल रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गुरुवार को दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 2.3 °C दर्ज किया गया, जो सोलह सालों में सबसे कम है
  • सफदरजंग में जनवरी 2023 के बाद सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है
  • दिल्ली के सभी प्रमुख मौसम केंद्रों ने सामान्य से कम तापमान दर्ज कर शीत लहर की स्थिति को दर्शाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

उत्तर भारत के तमाम इलाकों समेत दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है. बीते दिन यानी गुरुवार को इतनी ठंड पड़ी कि 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया. पालम में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई. पालम में दर्ज न्यूनतम तापमान 2010 के बाद का सबसे कम तापमान रहा. इसके बाद दूसरी बार सबसे कम तापमान 7 जनवरी 2013 को दर्ज किया गया था. इस दिन पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था.

दिल्ली में कहां कितना लुढ़का पारा

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र, सफदरजंग में जनवरी 2023 के बाद से सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इससे पहले 16 जनवरी 2023 को पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. पालम में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी मार्ग पर पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा. वहीं, रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और आयानगर में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें : कोहरे और ठंड से आज कांप रही दिल्ली, बर्फीली हवाओं से और बिगड़ा मौसम, जानें कब मिलेगी राहत

शीतलहर की चपेट में दिल्ली

दिल्ली के सभी मौसम केंद्रों ने सामान्य से कम तापमान दर्ज किया, जो पूरी दिल्ली में शीतलहर की स्थिति के बने रहने का संकेत है. राष्ट्रीय राजधानी पिछले चार दिनों से शीत लहर की चपेट में है और यह संभावना जताई जा रही है कि यह अगले दिन यानी कल भी जारी रहेगी. इसके साथ ही आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद हैसीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में एक्यूआई) 349 दर्ज किया गया जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है.

दिल्ली‑एनसीआर में 16 जनवरी 2026 की सुबह ठंड का असर जारी रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की सुबह 8:30 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान कई केंद्रों पर सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि पूरे क्षेत्र में रात से सुबह तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड वालों का खत्म हुआ इंतजार, जानें कब और किन जगहों पर होगी बारिश और बर्फबारी?

अधिकतम तापमान में गिरावट, आज भी पालम सबसे ठंडा

पालम में अधिकतम तापमान 16.2°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा. सफदरजंग (दिल्ली बेस स्टेशन) पर अधिकतम तापमान 19.5°C, सामान्य से 0.4 डिग्री कम मिला. लोधी रोड और रिज में अधिकतम तापमान क्रमशः 19.4°C और 19.0°C रहा. आया नगर में भी अधिकतम तापमान 19.4°C दर्ज किया गया. इस तापमान से साफ पता चल रहा है कि राजधानी में दिन का तापमान सामान्य से नीचे है, और कई इलाकों में हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं. न्यूनतम तापमान से साफ है कि दिल्ली में कोल्ड वेव जैसी स्थिति बनी हुई है, खासकर दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली के क्षेत्रों में.

Advertisement
Featured Video Of The Day
BMC Elections 2026 Results: Mumbai में शुरुआती रुझानों में BJP आगे | Shiv Sena | UBT | Top News