दिल्ली के वसंत कुंज में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, बेटी MBBS कर रही, बेटा DPS का स्टूडेंट

वसंत कुंज इलाके के E-2 की सोसायटी के अंदर प्रॉपर्टी डीलर की घर के अंदर लाश मिली है. पुलिस ने बताया कि देखने पर शव पुराना लग रहा है और इससे बदबू भी आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर का पुराना शव उसके घर के अंदर मिला है
  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, स्थिति और बदबू से शव पुराना लग रहा
  • प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी और दोनों बच्चे उससे अलग होकर साकेत में रह रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.यहां वसंत कुंज इलाके के E-2 की सोसायटी के अंदर प्रॉपर्टी डीलर की घर के अंदर लाश मिली है. पुलिस ने बताया कि देखने पर शव पुराना लग रहा है और इससे बदबू भी आ रही है. पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पता चला है कि पत्नी और दोनों बच्चे प्रॉपर्टी डीलर से अलग रहा करते थे.दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में यह पता चला है कि पत्नी दोनों बच्चों के साथ साकेत में रह रही है.बेटी सेकंड ईयर एमबीबीएस कर रही है और बेटा डीपीएस में है. 

फंदे से लटका मिला शव

वसंत कुंज साउथ इलाके में सोमवार शाम एक 49 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला था. पुलिस को शाम 6:19 बजे E-2,वसंत कुंज से आत्महत्या की सूचना मिली थी.सूचना मिलते ही पुलिस और बीट स्टाफ मौके पर पहुंचे. घर अंदर से बंद था. पीसीआर और दमकल विभाग की टीम की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर एक व्यक्ति का शव छत के पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला.शव आंशिक रूप से सड़ी-गली हालत में था.

अकेले रहता था मृतक

क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया,जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है.मृतक की पहचान 49 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर के रूप में हुई है.वह घर में अकेले रह रहे थे और परिवार से अलग रहते थे. परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए गए हैं। अब तक किसी तरह की साजिश या संदेह की बात सामने नहीं आई है.मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई जारी है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: वार्ता से पहले ईरान का इनकार, क्या और भड़केगा युद्ध? | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article