दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को पीएम मोदी की मंजूरी, आगरा 59 मिनट और लखनऊ सवा दो घंटे में पहुंचेंगे, पटना-गुवाहाटी तक जाएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के बाद दिल्ली से वाराणसी-सिलीगुड़ी और गुवाहाटी तक जाने वाले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को ये जानकारी साझा की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Varanasi Guwahati Bullet Train: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी
ndtv
नई दिल्ली:

दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वे कहा कि उत्तर प्रदेश को जल्द एक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मिलने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन नेटवर्क के नॉर्दर्न कॉरिडोर को स्वीकृति दे दी है. ये नॉर्दर्न कॉरिडोर दिल्ली से चालू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या को कनेक्ट करेगी. फिर वाराणसी, पटना, सिलीगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक जाएगी. रेल मंत्री ने कहा, जब ये नॉर्दर्न कॉरिडोर बनकर तैयार होगा तो रेल यात्रा में कुछ घंटों में पूरा होगा. दिल्ली से आगरा तक का सफर एक घंटे से कम यानी 59 मिनट में पूरा हो जाएगा. दिल्ली से कानपुर तक का सफर 1 घंटे 45 मिनट में हो जाएगा. इसमें दो घंटे से भी कम समय लगेगा.

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन से हाईस्पीड कनेक्टिविटी

रेल मंत्री ने कहा,  आप दिल्ली से बुलेट ट्रेन से यात्रा करते हैं तो कानपुर घूमकर शाम को वापस दिल्ली दोबारा पहुंचकर अपना काम कर सकते हैं. दिल्ली से लखनऊ की यात्रा 2 घंटे 12 मिनट में हो जाएगी. ये दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का हाईस्पीड रेल कॉरिडोर दो बड़ी राजधानियों को जोड़ेगा. वाराणसी से लखनऊ तक यात्रा 1 घंटे 21 मिनट में पूरी हो जाएगी. उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के लोगों को इससे हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिल जाएगी. वाराणसी से पटना की यात्रा भी एक घंटे में पूरी हो जाएगी. दिल्ली से वाराणसी की यात्रा 3 घंटे 32-33 मिनट में पूरी हो जाएगी. 

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का रूट भी तैयार हो रहा

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के सूरत से विलिमोरा तक पहले चरण का उद्घाटन अगले साल 15 अगस्त तक होना है. जबकि पूरा रूट 2029 के मध्य तक खोला जाना है. साबरमती, अहमदाबाद, बांद्रा-कुर्ला और विरार जैसे बुलेट ट्रेन स्टेशन समेत कुल 12 स्टेशन इस रूट पर बन रहे हैं. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन में भले ही देरी हुई हो, लेकिन इससे मिले अनुभवों के आधार पर सरकार दूसरे हाईस्पीड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ेगी. सरकार ने पिछले साल बजट में सात प्रायोरिटी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लान का हिस्सा बताया था. इसमें दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, मुंबई-बेंगलुरु, मुंबई-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई जैसे रूट शामिल हैं

रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन से दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर बंगाल-असम तक ऐसी व्यवस्था हो जाएगी कि जनसाधारण और मध्यम वर्ग के परिवार के लोग आसानी से नौकरी, पढ़ाई या इलाज जैसी जरूरतों के लिए एक शहर से दूसरे शहर जा पाएंगे. उन्हें हवाई यात्रा की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Advertisement

दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर

ये बुलेट ट्रेन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, बंगाल और असम के लिए पहली बुलेट ट्रेन भी होगी. सरकार इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को मुंबई-अहमदाबाद के बाद तेजी से आगे बढ़ाना चाहती है. दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन भी आज ही शुरू होने वाली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज शाम को वाराणसी जाकर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. 

ये भी पढ़ें - बनारस से सवा घंटे में लखनऊ, 50 मिनट में पटना... दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार, DPR के साथ भूमि अधिग्रहण की तैयारी

Advertisement

दिल्ली बनेगा बुलेट ट्रेन नेटवर्क का सबसे बड़ा हब, 6 घंटे में देश के हर कोने तक सफर, वाराणसी-सिलीगुड़ी, मुंबई-हैदराबाद,चेन्नई-बेंगलुरू तक मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

 


Topics mentioned in this article
Delhi-Varanasi-Guwahati Bullet Train
Delhi-Varanasi Bullet Train
Delhi-Varanasi-Siliguri Bullet Train
PM Modi
Railway Minister Ashwini Vaishnav

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं