AI समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गैर जमानती धाराओं में FIR दर्ज, फरार की तलाश जारी

दिल्ली पुलिस घटनाओं के क्रम का विश्लेषण कर रही है. प्रदर्शनकारियों के मोबाइल फोन फिलहाल बंद हैं. तकनीकी निगरानी से मिली जानकारी के आधार पर शेष प्रदर्शनकारियों का पता लगाने के लिए आगे का तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुलिस ने एआई इम्पैक्ट समिट स्थल पर प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के 4 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है
  • गिरफ्तार आरोपियों में बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना के युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय और राज्य पदाधिकारी शामिल हैं
  • आरोपियों पर लोक सेवक को चोट पहुंचाने, गैरकानूनी सभा और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट' स्थल पर हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. साथ ही तीन को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में एफआईआर (FIR) भी दर्ज की है.  वहीं वीडियो में दिख रहे कई कांग्रेसी प्रदर्शनकारी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर रही है. मंडपम से फरार सात प्रदर्शनकारियों की धर पकड़ को लेकर ये छापेमारी की जा रही है. पुलिस करीब 15 वीडियो क्लिप्स के आधार पर इनकी पहचान कर रही है.

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. जैसे प्रदर्शनकारी मंडपम तक कैसे पहुंचे? रुके कहां थे? दिल्ली कब आए? अगर गाड़ी लेकर आए तो गाड़ियां किसकी थी? पकड़े गए आरोपियों की मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है कि हंगामा करने के पहले उन्होंने किस-किस से बात की?

टी-शर्ट दिल्ली या दिल्ली के बाहर प्रिंट हुई? टी-शर्ट प्रिंट के पैसे किसने दिए? काली छतरी लेकर घुसने का प्लान किसका था, जो प्लान बाद में ड्राप किया. यूथ कांग्रेस के जो लोग पकड़े गए हैं, क्या ये हंगामा करना उनका ही प्लान था या किसी के कहने पर ये हंगामा किया गया?

एफआईआर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप

  • आपराधिक षड्यंत्र – धारा 61(2)
  • लोक सेवक को चोट पहुंचाना
  • लोक सेवक को चोट पहुंचाना और उस पर हमला करना
  • लोक सेवक के आदेश का उल्लंघन
  • गैरकानूनी सभा
  • कॉमन इंटेंशन
  • चार गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार चार आरोपियों की पहचान बिहार से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि, बिहार के राज्य सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के राज्य अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना से नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी ) के अध्यक्ष उदय भानु चिब से भी पूछताछ कर रही है. यह पूछताछ संसद मार्ग थाने में हो रही है.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नयी दिल्ली) देवेश महला ने कहा “भारतीय युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें लगभग 15 लोग शामिल हुए. हॉल नंबर 5 के लॉबी क्षेत्र के अंदर, उन्होंने शर्ट के नीचे पहनी हुई छिपी टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया.” आरोपियों ने घटनास्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर धक्का मुक्की भी की.

अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर सम्मेलन स्थल में प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था और बाद में प्रदर्शनी हॉल नंबर 5 के अंदर विरोध प्रदर्शन किया.

कुछ प्रदर्शनकारियों की वहां उपस्थित लोगों के साथ तीखी बहस हुई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया. आरोपियों ने शुरुआत में काले छातों पर छपे हुए स्टिकर चिपकाने की योजना बनाई थी. सूत्र ने बताया, 'हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि गेट पर जांच के दौरान काले छातों का पता चल सकता है. इसलिए उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टी-शर्ट पर छपे हुए स्टिकर लगवा लिए.'

Advertisement

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के घर रची गई AI समिट को बदनाम करने की साजिश... कांग्रेस के शर्ट उतार प्रदर्शन पर BJP का बड़ा हमला

दिल्ली पुलिस घटनाओं के क्रम का विश्लेषण कर रही है और पूछताछ के दौरान कुछ नाम भी सामने आए हैं. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के मोबाइल फोन फिलहाल बंद हैं. तकनीकी निगरानी से मिली जानकारी के आधार पर शेष प्रदर्शनकारियों का पता लगाने के लिए आगे का तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Advertisement

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट' के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए.

युवा कांग्रेस से जुड़े प्रदर्शनकारी हॉल नंबर-5 के अंदर मार्च करते हुए पहुंचे. वे सफेद टी-शर्ट पहने या पकड़े हुए थे, जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, तथा उन पर “इंडिया यूएस ट्रेड डील”, “एपस्टीन फाइल्स” और “पीएम इज़ कम्प्रोमाइज्ड” जैसे नारे लिखे थे. कुछ प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट भी उतार दी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में टॉपलेस होने वाली युवा कांग्रेस की 'टीम-11' कौन थी? चार की हुई पहचान

Featured Video Of The Day
Galgotias AI Summit Controversy Inside Story! परदे के पीछे की असलियत और Unitree Robot Dog का सच