Delhi Weather: फरवरी में ही आएगा पसीना! दिल्ली NCR में बारिश के बाद फिर चढ़ने लगा पारा, जानें मौसम का हाल

दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा तक मौसम फिर बदलने वाला है. पारा फिर तेजी से चढ़ने वाला है, जिससे गर्मी की चुभन महसूस होगी. आने वाले सात दिनों के मौसम का हाल जानिए

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Weather News
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पिछले दो दिनों में बारिश, ओलावृष्टि और बादलों की गरज के साथ बिजली चमकने से मौसम बदला बदला सा रहा, लेकिन अब वेदर फिर यूटर्न मार रहा है. उत्तर भारत में फिर से गर्मी तेवर दिखाने वाली है, फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास बढ़ेगा. होली के पहले ही पारा तेजी से चढ़ेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 फरवरी को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में, 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु और केरल में भारी बरसात का अनुमान है. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. 

मौसम विभाग ने दिल्ली में पारा फिर से चढ़ने का अनुमान जताया है. दिल्ली में 20 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 25 फरवरी तक तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे मार्च जैसी गर्मी फरवरी में ही महसूस होने लगेगी.

Delhi Weather

मौसम विभाग की मानें तो 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 22 से 24 फरवरी तक उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. गंगा के मैदानी इलाकों में 24 फरवरी को पश्चिम बंगाल, झारखंड में 23 और 24 फरवरी को, ओडिशा में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. 

मार्च में भी प्रचंड गर्मी

भारत मौसम विभाग का कहना है कि अल नीनो के प्रभाव से इस बार अप्रैल-मई तक गर्मी प्रचंड रूप धारण कर सकती है.वर्ष 2025 में गर्मी ने रिकॉर्ड बनाया था. इस साल तापमान और ज्यादा नए रिकॉर्ड कायम कर सकता है. फरवरी में टेंपरेचर 30 डिग्री के पार हो गया है. ऐसे में मार्च में भी पारा सातवें आसमान पर पहुंच सकता है. जबकि गर्मी का असली दौर अप्रैल से जून तक देखा जाता है. इस दौरान दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लेकर पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के साथ लू का कहर देखा जाता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Adani Green Energy का दुनिया में बजा डंका, 1 साल में जोड़ा 5GW रिन्यूएबल कैपेसिटी, शेयरों में उछाल