20 days ago
नई दिल्‍ली:

यूपी सरकार ने 68 हजार से ज्‍यादा राज्य कर्मचारियों की सैलरी फिलहाल होल्ड कर दी है. कर्मचारियों को हर साल अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा सरकार के मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना होता है. लेकिन 68,236 कर्मचारियों ने तय समयसीमा में मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्तियों की जानकारी अपलोड नहीं की, जिसकी वजह से ये कार्रवाई की गई है. दिल्‍ली एनसीआर एक बार फिर मौसम करवट लेता नजर आ रहा है. सोमवार को दिल्‍ली नोएडा गुरुग्राम में कोहरा और शीतलहर से लोग कांप रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो उत्‍तर भारत में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे ठंड बढ़ रही है. आईएमडी ने उत्तराखंड में 2 से 7 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. राहुल गांधी आज लोकसभा में सरकार पर बरसेंगे. लोकसभा में आज 12 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी. ये चर्चा तीन दिन तक चलेगी. इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी अपना पक्ष रखेंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी टीएमसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगी. फिल्‍म डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सुनेत्रा पवार आज अपना कार्यभार संभाल सकती हैं. 

Breaking News LIVE Updates... 

Feb 02, 2026 14:52 (IST)

दुबई में भूखे-प्यासे फंसे झारखंड के 14 मजदूर

झारखंड के प्रवासी मजदूर एक बार फिर विदेशी जाल में फंस गए हैं. बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग के 14 मजदूर दुबई में बंधक जैसे हालात में जी रहे हैं. कंपनी ईएमसी ने इन्हें ट्रांसमिशन लाइन का काम तो दिलवाया, लेकिन पिछले तीन महीनों से मजदूरी का एक पैसा भी नहीं दिया. ऊपर से जबरन ओवरटाइम कराया जा रहा है, जिससे रहने-खाने की बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही. भूखे-प्यासे मजदूरों ने दिल दहला देने वाला वीडियो भेजकर केंद्र-राज्य सरकार से तत्काल वतन वापसी की गुहार लगाई है.

Feb 02, 2026 14:26 (IST)

राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के बाद आज एक नया विवाद खड़ा हो गया है. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की आत्मकथा में भारत‑चीन तनाव से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का ज़िक्र है, लेकिन सरकार उस किताब को प्रकाशित नहीं होने दे रही है.

Feb 02, 2026 12:29 (IST)

2024 पुणे पोर्श कार हादसा: ब्‍लड सैंपल बदलने वाले 3 आरोपियों को जमानत

साल 2024 पुणे पोर्श कार हादसा मामले में नाबालिग को बचाने के लिए उसके खून के नमूने बदलने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी. मई 2024 में इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी. पुणे पोर्श हादसे पर जस्टिस बी वी नागरत्ना ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जश्न मनाने का मतलब तेज़ रफ्तार में गाड़ी चलाकर फुटपाथ पर लोगों या गरीबों को कुचल देना नहीं होता. यह पहली बार नहीं है कि जब ऐसी घटना हुई है. कानून को अब सख़्त बनाना होगा.

Feb 02, 2026 12:02 (IST)

बिहार बजट सत्र आज से, आर्थिक सर्वे होगा पेश

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है. बजट सत्र 27 फरवरी तक चलेगा. बताया जा रहा है कि इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी. हालांकि, विपक्ष ने पहले ही दिन नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बजट सत्र के पहले दिन राज्‍यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान का अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जबकि 3 फरवरी को राज्य का बजट आएगा.

Feb 02, 2026 11:25 (IST)

महाराष्ट्र के 7 जिलों में कोहरे की चेतावनी

मुंबई में भी आज कोहरा देखने को मिला. मुंबईकर सोकर उठे, तो शहर आज सुबह घने कोहरे की चादर से ढका हुआ था. मरीन ड्राइव के आसपास काफी घना कोहरा देखने को मिला. आईएमडी ने आज इस क्षेत्र में 'सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आसमान मुख्य रूप से साफ' रहने का पूर्वानुमान लगाया है. सीपीसीबी के अनुसार, यहां एक्यूआई '126' दर्ज किया गया है, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है. इसके अलावा आज महाराष्ट्र के 7 जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जबकि नाशिक, धुले और जलगांव में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. 

Feb 02, 2026 09:28 (IST)

घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट

दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने का असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर दिख रहा है. घने कोहरे ने ट्रेनों के पहियों की रफ्तार धीमी कर दी है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 7 दर्जन ट्रेन निर्धारित समय से लेट चल रहीं हैं. अब तक 87 ट्रेन कोहरे और खराब मौसम के कारण देरी से चल रही हैं. साथ ही कई ट्रेनों को डायवर्ट भी करना पड़ा है.

Advertisement
Feb 02, 2026 08:45 (IST)

यूपी सरकार ने 68 हजार से ज्‍यादा कर्मचारियों की सैलरी होल्ड पर

यूपी सरकार ने 68 हजार से ज्‍यादा राज्य कर्मचारियों की सैलरी फिलहाल होल्ड कर दी है. कर्मचारियों को हर साल अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा सरकार के मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना होता है. मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया था कि सभी राज्य कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा 31 जनवरी तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कर दें. यूपी में कुल 8,66,261 राज्य कर्मचारी हैं. इनमें से 68,236 कर्मचारियों ने तय समयसीमा में मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्तियों की जानकारी अपलोड नहीं की, जिसकी वजह से ये कार्रवाई की गई है.

Feb 02, 2026 08:37 (IST)

डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्‍मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्‍मेदारी लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली है. पुलिस ने बिश्नोई गैंग से जुड़े चार युवकों को हिरासत में लिया गया है. सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के नाम से एक धमकी भरा पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई. पोस्ट में इसे ‘चेतावनी’ बताया गया और कहा गया कि आगे इससे भी बड़ा अंजाम होगा. पुलिस सूत्रो के अनुसार, यह गैंग पहले भी इसी तरह सोशल मीडिया पोस्ट डालकर कुछ ही देर में अकाउंट डिलीट कर देता है, ताकि डिजिटल सबूत मिट जाएं.'

Advertisement
Feb 02, 2026 08:32 (IST)

सुनेत्रा पवार आज यशवंतरावजी चव्हाण की समाधि स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगी

महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद, सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय यशवंतरावजी चव्हाण की कराड स्थित समाधि स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगी. यशवंतराव चव्हाण की स्मृतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, सुनेत्रा पवार कराड से फलटन के लिए रवाना होंगी. विमान दुर्घटना के समय अजित पवार के साथ मौजूद उनके सुरक्षारक्षक दिवंगत विदीप दिलीप जाधव के निवास स्थान पर जाकर, सुनेत्रा पवार उनके परिवार से सांत्वनापूर्ण भेंट करेंगी. इस सांत्वनापूर्ण मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री पुनः कार द्वारा बारामती के लिए प्रस्थान करेंगी और सहयोग निवासस्थान पहुंचेंगी.

Feb 02, 2026 07:35 (IST)

Delhi NCR Weather Update: दिल्‍ली एनसीआर में घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम

दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हुई. गाजियाबाद में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्‍तर भारत के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. ऐसे में लोगों को कुछ दिनों तक और ठंड का सामना करना पड़ सकता है. 

Advertisement
Feb 02, 2026 07:29 (IST)

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामती से सतारा के लिए रवाना

महाराष्‍ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामती से सतारा के लिए रवाना हो गई हैं. आज सुबह दस बजे वे पूर्व मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के स्मृतिस्थल पर दर्शन करेंगी. कुछ ही मिनट पहले सुनेत्रा पवार बारामती स्थित अपने सहयोग निवास स्थान से बाहर निकली हैं.

Feb 02, 2026 07:28 (IST)

राजनीतिक हिंसा के बीच YSRCP नेता जोगी रमेश के घर में तोड़फोड़

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जारी राजनीतिक हिंसा के बीच वाईएसआरसीपी नेता जोगी रमेश के घर में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई. वीडियो में नजर आ रा है कि मकान की पहली मंजिल पर आग लगी हुई है और धुआं उठ रहा है.

Featured Video Of The Day
अब नए विवाद में फंसे शंकराचार्य, बोले सत्य सामने आएगा | Avimukteshwaranand Controversy
Topics mentioned in this article