दिल्ली से 6 घंटे में मुंबई, 4 घंटे में अहमदाबाद, दिल्ली-मुंबई बुलेट ट्रेन रूट का सबको इंतजार, 5 राज्यों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी

दिल्ली-अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन रूट भविष्य में भारत में सबसे महत्वपूर्ण हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बन सकता है. इससे दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Delhi Mumbai Bullet Train Route: दिल्ली-अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन
Gemini Graphics
नई दिल्ली:

केंद्र सरकार और नेशनल हाईस्पीड रेल कारपोरेशन ने देश में बुलेट ट्रेन के सात कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है. इसमें मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पहला रूट अगले साल शुरू हो सकता है. इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अमरावती को कनेक्ट करने के लिए चार कॉरिडोर बन रहे हैं. सरकार ने दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर की घोषणा भी कर दी है. हालांकि अब सबको इंतजार दिल्ली-मुंबई बुलेट ट्रेन रूट का है, जो देश की राजधानी को साउथ के साथ पश्चिम में मुंबई और अहमदाबाद तक कनेक्टिविटी देगा. इससे दिल्ली से मुंबई का 14-15 घंटे का सफर 6 घंटे से कम रह जाएगा. सरकार अगले बजट में इसका ऐलान कर सकती है. 

दिल्ली-अहमदाबाद रेल कॉरिडोर से जुड़ेंगे 4 राज्य

दरअसल, सरकार को 886 किमी लंबा दिल्ली-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (DAHSR) रूट पर फैसला लेना है. इसे आगे 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से कनेक्ट कर दिया जाएगा. इन दोनों के मिलने से दिल्ली-मुंबई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (DMHSR) बनेगा. दोनों चरणों को मिलाकर ये लगभग 1394 किलोमीटर लंबा हो सकता है. इसकी ऑपरेशनल स्पीड लगभग 320 किमी प्रति घंटा होगा. हालांकि अभी स्वदेशी कोच बी28 के हिसाब से 250 किमी प्रति घंटे होगी. दिल्ली के अलावा हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र इससे जुड़ सकते हैं. सरकार ने 2022 में दिल्ली-अहमदाबाद कॉरिडोर पर विचार कर सर्वे भी कराया था, लेकिन इस पर अभी बात आगे नहीं बढ़ी. 

दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के 15 स्टेशन

  1. दिल्ली: द्वारका
  2. हरियाणा: आईएमटी मानेसर और रेवाड़ी
  3. राजस्थान: बहरोड़, शाहपुरा, जयपुर, अजमेर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर
  4. गुजरात: हिम्मतनगर, गांधीनगर और अहमदाबाद

दिल्ली-अहमदाबाद रूट कैसे आगे बढ़ेगा 

दिल्ली-अहमदाबाद रूट दिल्ली में द्वारका सेक्टर 21 से हरियाणा को जोड़ सकता है. फिर ये द्वारका एक्सप्रेसवे आगे दिल्ली-जयपुर रेलवे लाइन के समानांतर आगे बढ़ सकता है. ये केएमपी एक्सप्रेसवे को क्रॉस करते हुए शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे से कनेक्ट हो सकता है. ये पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड हो सकता है.

दिल्ली-मुंबई बुलेट ट्रेन की चुनौतियां

मुंबई-अहमदाबाद और दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की कई चुनौतियां हैं. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट पूरा होने के बाद इस पर फैसला हो सकता है. गुजरात में साबरमती टर्मिनल और वडोदरा में गर्डर निर्माण बहुत तेज गति से चल रहा है. मुंबई के करीब ठाणे क्रीक के नीचे भारत की पहली 7 किमी लंबी समुद्री रेल सुरंग बन रही है, जो बड़ी तकनीकी चुनौती है. ये कॉरिडोर फाइनल होता है तो भूमि अधिग्रहण, वित्तीय निवेश, पर्यावरण मंजूरी और विस्थापन से जुड़ी चुनौतियां भी होंगी.

Advertisement

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का अपडेट

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पहला चरण 15 अगस्त 2027 से करने का प्लान है. गुजरात के सूरत और बिलिमोरा (अहमदाबाद-वापी रूट) के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन अगले साल दौड़ सकती है. मुंबई से अहमदाबाद के 508 किमी तक दूसरा चरण दिसंबर 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन महाराष्ट्र और गुजरात के 12 स्टेशन होंगे हैं. 

    ये भी पढ़ें - दिल्ली-मुंबई से दिल्ली-गुवाहाटी तक 7 हाईस्पीड कॉरिडोर का ऐलान, कानपुर-लखनऊ-पटना समेत कई शहरों को मिलेगी तेज कनेक्टिविटी

    Advertisement

    दिल्ली-अहमदाबाद-मुंबई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर

    दिल्ली-अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद और मुंबई, जयपुर, उदयपुर जैसे बड़े शहरों के साथ देश के बड़ी राजधानियों, टूरिस्ट हब, एजुकेशन-मेडिकल सेंटर्स को जोड़ने वाला साबित होगा. पर्यटन के साथ कारोबारी गतिविधियों को भी इससे बढ़ावा मिलेगा. इस रूट पर मुहर लगने के साथ देश के करीबन सारे हिस्से बुलेट ट्रेन नेटवर्क के दायरे में आ जाएंगे.  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पहले ही रफ्तार पकड़ चुका है. इसके साथ ही वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के जरिये भी दिल्ली, महाराष्ट्र के साथ गुजरात को जोड़ा जा चुका है. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के बीच रोड कनेक्टिविटी बेहतर हुई है. 

    ये भी पढ़ें - देश की पहली बुलेट ट्रेन कब चलेगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाइमटेबल का ऐलान किया, सूरत से वापी तक रूट चालू होगा

    ये भी पढ़ें - दिल्ली से 2 घंटे में लखनऊ, यूपी की पहली बुलेट ट्रेन में होंगे 13 स्टेशन, नोएडा-कानपुर से प्रयागराज-अयोध्या तक पूरा रूट

     

    Featured Video Of The Day
    Crime Story: बंगाल टू यूपी.. अपराधियों का LIVE एनकाउंटर!

    Topics mentioned in this article
    Delhi Mumbai Bullet Train
    Delhi Ahmedabad Mumbai Bullet Train
    Mumbai Ahmedabad Bullet Train
    High Speed Rail Corridor In India
    NHSRCL

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं