'चूल्हा ऑन करते ही धमाका हुआ...' शेफ ने बताई मालवीय नगर होटल में आग लगने की खौफनाक वजह

दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से 21 लोगों की मौत हो गई. रेस्टोरेंट के शेफ के मुताबिक, आग की शुरुआत इलेक्ट्रिक चूल्हे में हुए एक अचानक धमाके की वजह से हुई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Fire Update: मालवीय नगर होटल में कैसे लगी आग? शेफ ने बताया
NDTV.in
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से बड़ा हादसा हुआ. इस दर्दनाक घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है. पुलिस ने बताया कि आग में जान गंवाने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि अभी आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. वहीं होटल के रेस्टोरेंट के शेफ का बयान सामने आया है. शेफ का दावा है कि आग इलेक्ट्रिक चूल्हे में धमाके की वजह से हुई.

कैसे लगी आग? शेफ ने बताया

हौजरानी गांव के जिस होटल में आग लगी वहां ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चलता था. इस रेस्टोरेंट के शेफ केसर नेगी से NDTV की टीम ने बात की. नेगी ने बताया कि वो इस भयानक आग से बचकर निकले. उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में एक इलेक्ट्रिक चूल्हा था. जैसे ही इसे चालू किया गया वैसे ही एक धमाका हुआ. देखते ही देखते ही आग बढ़ती गई. हालांकि पुलिस या फायर विभाग ने अभी तक आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं की है.

शेफ केसर सिंह ने बताया कि सुबह का वक्त था करीब आठ बजे जैसे ही उसने इलेक्ट्रिक चूल्हे को जलाने की कोशिश की तो आग एकाएक भड़क उठी थी पता चला कि आग पहले से होटल में लगी थी मैंने तुरंत अपने असिस्टेंट को बोला कि होटल में आग लगी है. मैं बाहर आता तो देखा कि  होटल जल रहा था. मैं किसी तरह वहां से बचकर निकला. खुद केसर नेगी बताते हैं कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो सकती है.

आग के बाद घायल महिला को बचाकर ले जाते स्थानीय

सुबह करीब पौने 9 बजे भड़की आग

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, बुधवार सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर लगाया गया.

Advertisement

होटल में उठती आग की लपटें

10 पुलिस कर्मी भी घायल

आग में घायल लोगों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. एम्स के बयान के अनुसार, ट्रामा सेंटर में कुल 13 घायल लोगो को लगाया गया है. इसमें तीन लोग सिविलियन है और 10 पुलिस कर्मी है जो आग में झुलस गए. बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी यूनिट में 3 मृत लोगो को अभी तक लाया गया गया.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक हैं. हालांकि, उनकी पहचान और राष्ट्रीयता की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है.

Advertisement

पुलिस ने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है और सभी संबंधित एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं, ताकि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके. आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: एक ही सीढ़ी, नीचे गद्दा रखकर तीसरी मंजिल से कूदे लोग... 21 मौतें, दिल्ली आग कांड पर बोले BJP विधायक