दिल्ली सरकार मजदूरों के लिए मकान, DTC में मुफ्त सफर की करेगी व्यवस्था, CM ने की अधिकारियों के साथ बैठक

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विभाग को आदेश दिया कि सरकारी सुविधाओं तथा योजनाओं को दिल्ली में पंजीकृत सभी 13 लाख श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए काम हो.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
दिल्ली में सभी श्रमिकों को ESI स्कीम एवं ग्रुप इंश्योरेंस दिया जाएगा.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली CM ने श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
  • सभी श्रमिकों के बच्चों के लिए फ़्री कोचिंग की व्यवस्था
  • श्रमिकों के रहने के लिए घरों एवं होस्टल की व्यवस्था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें मजदूरों के लिए मकान व होस्टल (आश्रयस्थलों) की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज श्रम विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री ने विभाग को आदेश दिया कि सरकारी सुविधाओं और योजनाओं को दिल्ली में पंजीकृत सभी 13 लाख श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए काम हो.''

बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर फ़ैसले लिए गए-

  • ▪️ सभी श्रमिकों को बसों में फ़्री सफ़र के लिए सालाना DTC (दिल्ली परिवहन निगम) पास दिया जाएगा
  • ▪️ श्रमिकों के रहने के लिए घरों एवं होस्टल की व्यवस्था 
  • ▪️ सभी श्रमिकों के बच्चों के लिए फ़्री कोचिंग की व्यवस्था
  • ▪️ सभी श्रमिकों को ESI स्कीम एवं ग्रुप इंश्योरेंस दिया जाएगा और 
  • सभी श्रमिकों को टूलकिट दिए जाएंगे एवं बड़े स्तर पर उनके लिए स्किल डेवेलेपमेंट प्रोग्राम चलाए जाएंगे. (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें :

"जांच के बाद दूध का दूध और..." : महिला के साथ कथित बातचीत का वीडियो वायरल होने पर झारखंड के मंत्री

 "हम 2024 में सभी फिरंगियों को बांग्लादेश भेजेंगे": केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

Video : इंदौर : डीजल भरवाते वक्त यात्री बस में लगी आग, ड्राइवर और हेल्पर झुलसे

Featured Video Of The Day
Iran का सीधा ऐलान: अगर Netanyahu जिंदा हैं तो हम मारेंगे! Middle East War की सबसे बड़ी मिस्ट्री
Topics mentioned in this article