दिल्ली के एक बहुमंजिला होटल में लगी भयानक आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, 34 को बचाया गया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली के हौजरानी इलाके में होटल में लगी आग

दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी इलाके में एक होटल में आग लगी है. बताया जा रहा है कि होटल के कई फ्लोर में आग लगी है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि इस आग में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. होटल को खाली कराया जा रहा है. इस बीच दमकलकर्मियों ने कुल 34 लोगों को होटल से निकाला है. बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ लोग हताहत भी हुए हैं हालांकि, पुलिस ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है. 

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में आग लगने की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है. गर्मी के प्रकोप के कारण हादसों में तेजी आई है. दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्तरा में आग लगने की सूचना मिली थी. सुबह पौने 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि इस घटना में दमकलकर्मियों ने तीन लोगों को बचाया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. दमकल विभाग के अधिकारी रविंदर घटनास्थल पर मौजूद हैं. 

दिल्ली के हौजरानी के Florist Inn होटल में आग लगी है. दमकलकर्मियों ने 34 लोगों को निकाला है. अभी राहत और बचाव कार्य चल रहा है. 5 मंजिला इमारत में 20-25 कमरे हैं.  बताया जा रहा है कि इस होटल में ज्यादातर विदेशी लोग रुके थे जो इलाज के लिए आए थे. 

Featured Video Of The Day
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप'
Topics mentioned in this article