नए फ्लैट की पार्टी न देना पड़ा भारी, नशेड़ी दोस्त ने ऑटो चालक को पेट्रोल डाल जलाया, दिल्ली में अजीबोगरीब वाकया

दिल्ली में नए फ्लैट की पार्टी न देने पर शख्स ने ऑटो चालक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में एक ऑटो चालक को उसके दोस्त ने फ्लैट पार्टी में शराब देने से मना करने पर आग लगा दी
  • आरोपी मन्नू उर्फ राजा ने पेट्रोल छिड़ककर ऑटो चालक को आग लगाई, जिससे वह 60 से 70 प्रतिशत तक जल गया
  • घटना के बाद पीड़ित को बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में सफदरजंग अस्पताल में विशेष उपचार चल रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राजधानी दिल्ली के विजय विहार इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 40 साल के ऑटो चालक को उसके दोस्त ने आग लगा दी. इस हरकत के पीछे की वजह भी बेहद अजीबोगरीब थी. दरअसल ऑटो चालक ने फ्लैट लेने के बाद पार्टी देने और ज्यादा शराब दिलाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आरोपी भड़क गया और उसने पेट्रोल छिड़ककर ऑटो चालक को आग लगा दी.

आरोपी मांग रहा था पार्टी

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मन्नू उर्फ ​​राजा के रूप में हुई है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ऑटो चालक है और वह लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक जल गया है और सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़ित पर हाल में फ्लैट खरीदने के बाद पार्टी का दबाव डाल रहा था. 23 अप्रैल को दोनों दिल्ली मल्टी हॉस्पिटल के पास शराब पी रहे थे, तभी आरोपी ने और शराब की मांग की और पार्टी करने के लिए कहा.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'जब पीड़ित ने इनकार किया तो दोनों में बहस होने लगी. आरोपी ने उसे गालियां दीं, उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया और बाद में उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.'

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विजय विहार थाने में शाम करीब 6:10 बजे घटना की सूचना मिली. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने तक, राकेश नामक घायल को राहगीरों ने बीएसए अस्पताल में भर्ती करा दिया था. राहगीरों ने आग बुझाने में भी मदद की. अधिकारियों ने बताया कि बाद में उसे विशेष उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 1 बजे से 4 बजे तक मजदूर नहीं करेंगे काम... भीषण गर्मी के बीच CM रेखा गुप्ता का निर्देश

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Washington Hotel Firing: Donald Trump के डिनर में कैसे हुई गोलीबारी? समझिए Timeline